Bhojpuri Holi Song
Bhojpuri Holi Song: अब होली आने में कुछ ही समय बाकी है. ऐसे में कई लोगों को होली पर भोजपुरी गाने सुनने का काफो शौक होता है, जिससे वह होली पर और ज्यादा मस्ती कर सके. वहीं होली पर भोजपुरी गाने आने शुरू भी हो गए हैं, जिनमें भोजपुरी स्टार्स रंग में रंगे हुए और खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का गाना भी जमकर वायरल हो रहा है. जी हां उनका हालिया रिलीज गाना ‘मामला चोरी का’ खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का गाना ‘मामला चोरी का’ हाल ही में रिलीज हुआ है. इस गाने दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और अपना खूब प्यार दे रहे हैं. ‘मामला चोरी का’ गाने में खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान हैं. वहीं रिलीज के इतने दिनों बाद भी यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है. इस गाने को आप अपने होली के त्यौहार में बजाकर खूब एन्जॉय कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : Sidhu Moosewala की मां ने 58 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म, पिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर
इस गाने में सपना चौहान घर में सो रही होती हैं और चोर उनके कमरे में आकर चोरी करके चला जाता है. जब उनकी आंख खुलती है तो देखती हैं सामान चोरी हो गया है. इसके बाद खेसारी आते हैं और उन्हें लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचते हैं. दोनों पुलिस के पास मामला दर्ज करवाते हैं. वहीं इस वीडियो को यूट्यूब पर खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड चैनल पर शेयर किया गया है और इसे अब तक 9.37 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को खेसारी के साथ शिल्पी राज ने गाय है और इसके लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…