चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: BJP के साथ BJD चुनावी दंगल में ठोकेगी ताल! जाने ओडिशा में क्या बने समीकरण

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव- 2024 की तारीखों की घोषणा हो गई है. दूसरी ओर राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में जुटी हैं. तो वहीं ओडिशा की बात करें तो यहां पर सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (BJD) की ओर से अभी कोई सुगबुगाहट दिखाई नहीं दे रही है. खबरें सामने आ रही है कि यहां पर भाजपा के साथ गठबंधन हो सकता है. राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के क़रीबी सूत्रों ने ये दावा किया है और कहा है कि इसीलिए यहां पर प्रत्याशियों के निर्णय में देरी हो रही है. हालांकि यहां के लिए महत्वपूर्ण बात ये है कि विधानसभा चुनाव भी है. माना जा रहा है कि अगर भाजपा और बीजेडी का गठबंधन होता है तो यहां का चुनाव दिलचस्प हो जाएगा क्योंकि भाजपा यहां पर विपक्ष की भूमिका में है.

विधानसभा चुनाव भी होंगे

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे. 21 लोकसभा सीट और विधानसभा की 147 सीटों पर यहां वोटिंग होगी. चुनाव आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में मतदान 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे. तो वहीं 13 मई को नबरंगपुर, कोरापुट, बेरहामपुर और कालाहांडी लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. 20 मई को अस्का, कंधमाल, बोलांगीर, बारगढ़ और सुंदरगढ़ सीटों पर मतदान होगा. 25 मई को संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, पुरी, भुवनेश्वर और कटक सीटों के लिए वोटिंग होगी. मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और जाजपुर सीटों के लिए एक जून को वोटिंग होगी.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: देश में इतने लाख वोटर्स की उम्र 100 पार, वोटिंग के लिए EC ने दी यह खास सुविधा

भाजपा ने जीती थी 8 सीटें

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी ने 21 लोकसभा सीटों में से 12 पर फतह हासिल की थी तो वहीं 8 सीटें भाजपा के खाते में गई थी और कांग्रेस ने एक सीट हासिल की. वहीं विधानसभा चुनाव में बीजेडी ने 113 सीटें जीती. भाजपा को 23 सीट, कांग्रेस को नौ सीट, माकपा को एक सीट और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीती थी.

21 लोकसभा सीटों पर होने हैं चुनाव

बता दें कि इस बार ओडिशा में 21 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है. अगर भाजपा के साथ बीजेडी का गठबंधन होता है तो ये चुनाव और भी दिलचस्प हो जाएगा क्योंकि बीजेडी सत्ता में है और भाजपा यहां पर विपक्ष की भूमिका निभा रही है. बता दें कि चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

33 minutes ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

53 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

58 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

1 hour ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

2 hours ago