Bharat Express DD Free Dish

क्या टूट गई Tara Sutaria और Veer Pahariya की जोड़ी? AP Dhillon के कॉन्सर्ट से शुरू हुई चर्चा अब ब्रेकअप तक पहुंची

क्या तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप हो गया है? AP Dhillon के कॉन्सर्ट विवाद और Paid PR के खुलासे के बाद अब इस चहेते कपल के अलग होने की खबरें आ रही हैं. विस्तार से पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup

Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup: बॉलीवुड के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है. सोशल मीडिया के चहेते कपल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया, जो पिछले कुछ समय से लगातार अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में थे, अब कथित तौर पर अलग हो गए हैं.

जी हां, चर्चा है कि इस जोड़ी ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं. हालांकि दोनों की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन करीबी सूत्रों की मानें तो यह रिश्ता अब खत्म हो चुका है.

आखिर कहां से शुरू हुई अनबन की खबरें?

इस पूरी कहानी में मोड़ तब आया जब हाल ही में मुंबई में AP Dhillon का एक भव्य कॉन्सर्ट हुआ. इस इवेंट के दौरान तारा सुतारिया स्टेज पर नजर आईं और ए पी ढिल्लों के साथ उनकी बॉन्डिंग ने सबका ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर उनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ हुई, लेकिन तभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल हुए जिसमें वीर पहाड़िया भीड़ में खड़े होकर थोड़े परेशान या ‘अपसेट’ दिखाई दे रहे थे.

इंटरनेट पर यह बहस छिड़ गई कि क्या वीर और तारा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है? हालांकि, बाद में Orry द्वारा शेयर किए गए एक अनएडिटेड वीडियो में वीर को तारा और ए पी ढिल्लों के लिए चीयर करते हुए देखा गया. वीर ने खुद उस वीडियो को रीपोस्ट करते हुए लिखा था, “सच की हमेशा जीत होती है (वो जो मीडिया आपको कभी नहीं दिखाएगा).” इससे लगा कि मामला सुलझ गया है, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली.

तारा सुतारिया ने किया था ‘Paid PR’ का पर्दाफाश

इस विवाद के बीच तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा धमाका किया था. उन्होंने उन लोगों को आड़े हाथों लिया था जो उनके और वीर के खिलाफ नकारात्मक खबरें फैलाने के लिए Paid PR का सहारा ले रहे थे.

एक इन्फ्लुएंसर ने जब यह खुलासा किया कि उन्हें तारा की छवि खराब करने के लिए पैसे ऑफर किए गए हैं, तो तारा ने उसे शेयर करते हुए लिखा था, “यह शर्मनाक है कि मेरी प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए अपमानजनक कैप्शन की लिस्ट बनाई गई और क्रिएटर्स को इसे शेयर करने को कहा गया.”

ये भी पढ़ें- ‘The Raja Saab’ के लिए प्रभास ने वसूली मोटी रकम, जानें संजय दत्त से लेकर ब्रह्मानंदम तक की पूरी सैलरी लिस्ट

‘Mine’ से शुरू हुआ था प्यार का सफर

तारा और वीर का रिश्ता साल 2025 की शुरुआत में शुरू हुआ था और जुलाई के आसपास उन्होंने इसे सार्वजनिक किया. ए पी ढिल्लों के गाने ‘थोड़ी सी दारू’ के प्रमोशन के दौरान जब तारा ने एक फोटो शेयर की, तो वीर ने कमेंट में ‘My’ के साथ दिल वाला इमोजी बनाया. जवाब में तारा ने भी ‘Mine’ लिखकर दुनिया को बता दिया कि वे एक-दूसरे के प्यार में हैं. इसके बाद दोनों को कई रेड कार्पेट इवेंट्स, फैशन शोज और वैकेशन पर साथ देखा गया.

वहीं तारा और वीर ने बहुत ही शांति से अलग होने का फैसला किया है और इसके पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है. फिलहाल, दोनों ने ही इस मामले पर चुप्पी साध रखी है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शायद यह सिर्फ एक अफवाह हो.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read