Laapataa Ladies Trailer
Laapataa Ladies Trailer: बॉलीवुड के मिस्टर परफेनिस्ट आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था. फिल्म के ट्रेलर को देख हर कोई इसकी खूब तारीफ कर रहा है और हंस-हंसकर लोट-पोट होरहे हैं. फिल्म में दुल्हनों की अदला-बदली होने की कहानी दिखाई गई है. अब आखिर ऐसा किस लिए हुआ है ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा. तब तक एक नजर डालते हैं फिल्म के शानदार ट्रेलर पर…
‘लापता लेडीज’ के ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि गांव का एक लड़का शादी करके अपनी दुलहम को घर लेकट आता है. जहां ससुराल वाले उसका जबरदस्त स्वागत करते हैं, लेकिन जैसे ही लड़के मां अपनी बहु को आरती करते समय घूंघट उठाने को बोलती है तो सबके होश उड़ जाते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लड़के ने जिस लड़की से शादी की थी वो कोई थी. जी हां रस्ते में दुल्हन की अदला बदली हो जाती है. इसके बाद लड़का पुलिस के पास जाता है और बताता है कि उसकी जिससे शादी हुई थी वो खो गई. इस दौरान पुलिस के किरदार में रवि किशन नजर आ रहे हैं. वहीं अब ‘लापता लेडीज’ के ट्रेलर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार दे रहे हैं. ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत ने अपने डेटिंग रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, निशांत पिट्टी संग वायरल फोटो की बताई सच्चाई, बोली- मैं किसी और को…
मालूम हो कि, ‘लापता लेडीज’ को 2023 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में स्क्रीनिंग हो चुकी है, इस दौरान फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था. इस फिल्म में नितांशी गोयल और स्पर्श श्रीवास्तव के अलावा प्रतिभा रांटा, छाया कदम और रवि किशन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. ‘लापता लेडीज’ से किरण राव बतौर निर्देशक भी वापसी कर रही हैं. वहीं ये फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…