यूटिलिटी

5G नेटवर्क के बाद भी स्लो चल रहा है इंटरनेट? तो इन 5 ट्रिक का करें इस्तेमाल, मिनटों में Download होंगी फिल्में

नई दिल्ली. भारत में 5G का जमाना आ गया है. आजकल फोन से हर काम मिनटों में हो जाता है. लेकिन कई यूजर्स को 5G इस्तेमाल करते हुए काफी परेशानी आ रही है. 5G होनेके बाद भी मोबाइल इंटरनेट स्लो हो जाता है. ऐसे में लोगों को लगता है कि उनके पास वैलिड प्लान है और वे ठीक-ठाक नेटवर्क एरिया में बैठे हैं फिर भी ऐसा क्यों हो रहा है. अगर आपके साथ भी ये दिक्कत हो रही है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम यहां आपको 5 ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे फोन की इंटरनेट स्पीड फास्ट हो जाएगी.

अपने नेटवर्क को चेक करें

आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप 5G नेटवर्क से जुड़े हैं. इसके लिए आपको फोन में सेटिंग्स खोलनी होंगी. सेलुलर डेटा के तहत, आपको नेटवर्क्स की जानकारी मिलेगी. इसमें से आपको 5G सेलेक्ट करना होगा.

फोन रीस्टार्ट करें

कई बार फोन को रिस्टार्ट करना सारी परेशानियों का हलहोता है. फोनको रिस्टार्ट करने के लिए पावर बटन को तब तक दबाए रखें जब तक कि आपको पावर ऑफ स्लाइडर दिखाई न दे. पावर ऑफ स्लाइडर को राइट साइड स्लाइड कर दें. कुछ देर रुकें और फोन को रिस्टार्ट करें.

एयरप्लेन मोड का करें इस्तेमाल

अगर आप जल्दबाजी में हों और फोन को रिस्टार्ट करने जितना समय नहीं है. तो केवल एयरप्लेन मोड को ऑफ करके कुछ सेकेंड्स के लिए छोड़ दें और वापस से इसे ऑन कर लें. इससे आपका नेटवर्क कनेक्शन रिसेट हो जाएगा और इससे मुमकिन है आपकी दिक्कत भी दूर हो जाएगी.

ऐप्स को फोर्स स्टॉप करें

अगर आपके फोन में काफी सारे ऐप्स ओपन हैं जो आपके फोन के डाटा का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपके फोन के कनेक्शन में परेशानी आ सकती है. ऐप्स को बंद करने के लिए, ऐप स्विचर खोलें. फिर बैकग्राउंड में जितनी भी ऐप्स चल रही हैं उन्हें बंद कर दें.

कैशे क्लियर करें

फोन में कैशे क्लियर हो जाता है जिससे फोन स्लो हो जाता है. इससे ऐप्स या पेज का लोडिंग समय बढ़ जाता है. इससे आपका फोन धीमा हो सकता है. इसके लिए आपको फोन और ऐप्स का कैशे क्लियर करना होगा.

सॉफ्टवेयर अपडेट

फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट्स दिए जाते हैं. इससे फोन में मौजूद बग्स को फिक्स किया जाता है. अगर आपके फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं है तो उसे अपडेट कर दें.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

5 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

10 minutes ago

जिसे पत्नी पर था भरोसा, उसी ने लिख दी मौत की पटकथा! प्रेमी संग 10 लाख में पति का सौदा

मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी…

27 minutes ago

जंगलों से घिरे बलरामपुर में आई एआई क्रांति..! छत्तीसगढ़ के पहले AI डेटा सेंटर के क्या हैं मायने?

Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…

28 minutes ago

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

44 minutes ago