Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कंगना रनौत ने अपने डेटिंग रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, निशांत पिट्टी संग वायरल फोटो की बताई सच्चाई, बोली- मैं किसी और को…

एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं. यह फिल्म इस साल 14 जून को रिलीज हो रही है. इसी बीच कंगना अपनी फिल्म के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ गई हैं.

Kangana Ranaut-Nishant Pitti

कंगना रनौत-निशांत पिट्टी की ये तस्वीरें वायरल हुई थीं.

Kangana Ranaut: एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं. यह फिल्म इस साल 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसी बीच कंगना अपनी फिल्म के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर कंगना और इजमायट्रिप के संस्थापक निशांत पिट्टी के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुईं है जिसमें दोनों अयोध्या के राम मंदिर में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के सामने आते ही इस बात की चर्चा होने लगी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इस तस्वीर का सच बताया है.

क्या निशांत को डेट कर रही हैं कंगना?

बता दें कि कंगना और निशांत एक नहीं बल्कि 2 बार श्रीराम जी के मंदिर में साथ में दर्शन के लिए जा चुके हैं. पहली बार दोनों को राम मंदिर में उद्घाटन समारोह के दिन साथ में पोज देते हुए देखा गया था. वहीं दूसरी बार दोनों ने इसके अगले दिन यानी की मंगलवार को एक बार फिर साथ में मंदिर का दौरा किया था, जिसकी तस्वीरें इस वक्त हर तरफ छाई हुई हैं. वहीं जैसे ही कंगना और निशांत की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई तो लोगों ने ये अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

कंगना ने मीडिया से की ये अपील

हालांकि, कंगना-निशांत को डेट कर रही हैं या नहीं अब इसपर एक्ट्रेस ने खुद रिएक्ट किया है. जैसे ही कंगना के कानों तक उनके और निशांत की डेटिंग रुमर्स की खबरें पहुंची, उन्होंने इसकी सच्चाई बताने के लिए सोशल मीडिया का सहरा लिया. एक्ट्रेस ने अपनी और निशांत की डेंटिग की छपी खबर का एक स्क्रीनशऑट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा है- ‘मीडिया से अपील है कि कृपया गलत सूचना न फैलाएं. निशांतपट्टी जी शादीशुदा हैं और मैं किसी और को डेट कर रही हूं. सही समय का इंतजार करें कृपया ऐसा न करें.’

कंगना किसी और को कर रही हैं डेट

अब कंगना के इस पोस्ट से ये साफ हो गया है कि उनके और निशांत के बीच कुछ भी नहीं है. बल्कि एक्ट्रेस की जिंदगी में कोई और है जिसे वो डेट कर रही हैं. अब वो कौन है जिससे कंगना दिल लगा बैठी हैं, फिलहाल इस बारे में जानने के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital