राम मंदिर

‘ऐसे पापियों को अयोध्या मत बुलाओ..मैंने पहले ही कहा था’, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता ठुकराने वालों पर महंत राजू दास का तीखा हमला

Bharat Express Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के ‘अवध में राम’ कॉन्क्लेव में पहुंचे हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने सनातन धर्म पर ​आपत्तिजनक बयान देने वालों को जमकर दुत्कारा. महंत राजू दास ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने वालों को भी खरी-खोटी सुनाईं.

महंत राजूदास ने कहा कि जो लोग निमंत्रण पत्र दिए जाने पर भी नहीं आ रहे..ऐसे लोगों को बुलावा ही नहीं दिया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा— “मैंने ट्रस्ट से एक अनुरोध किया था कि जिनकी मानसिकता राम विरोधी रही है उन्हें यहां नहीं आने दिया जाए.”

सपा नेताओं पर निशाना साधते हुए महंत राजू दास बोले— “मैंने पहले ही कहा था ऐसे पापियों को अयोध्या मत बुलाइये..जिन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं.”

यह भी पढ़िए: Bharat Express Conclave— अवध से श्रीराम की बात, भारत एक्सप्रेस ने सजाया महामंच, आज सुबह 10 बजे से पहुंचेंगी हस्तियां

भारत एक्सप्रेस के कॉन्क्लेव में महंत सत्येंद्र दास कुछ साधु-संतों द्वारा 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह पर सवाल उठाने वालों का ध्यान खींचते हुए बोले कि “शास्त्रों के विरुद्ध कोई काम नहीं हो रहा है, विधि-विधान से ही राम मंदिर का उद्घाटन होगा.”

उन्होंने कहा— “राम मंदिर उद्घाटन के लिए आयोजित होने कार्यक्रम में सरकार का एक भी पैसा नहीं लग रहा. यह जो हजारों करोड़ जुटा है..रामभक्तों ने दिया है.”

यह भी पढ़िए: ‘राम को जिन्होंने अपनाया वो सत्ता में हैं, जिन्हें रामलला ने ठुकराया वो अब सड़क-सड़क घूम रहे हैं’, अयोध्या में बोले आचार्य सत्येंद्र दास

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago