पुष्पा-2 फिल्म के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़.
फिल्म पुष्पा-2 रिलीज हो गई है. बीती रात हैदराबाद में संध्या सिनेमा के बाहर जमा हुई भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका 9 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. ये हादसा उस वक्त हुआ, जब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना वहां थियेटर में फिल्म देखने पहुंचे थे. तभी भीड़ बेकाबू हो गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.
बता दें कि बीती रात संध्या सिनेमा में पुष्पा-2 द रूल की स्क्रीनिंग होने वाली थी, जिसे देखने के लिए अल्लू अर्जुन और फिल्म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी वहां पर पहुंचे. दोनों की एक झलक पाने के लिए अचानक लोग थियेटर की तरफ भागने लगे, जिसमें कई लोग जख्मी भी हो गए.
वहीं इस भगदड़ में अपने पति और दो बच्चों के साथ फिल्म देखने पहुंची रेवती और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को आनन-फानन में बेगमपेट के KIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर इलाज के दौरान रेवती की मौत हो गई और बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है.
इस घटना को लेकर फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, “मैं हमेशा अपने फैंस से प्यार करता हूं. इस हादसे से काफी दुखी हूं.” गौरतलब है कि पुष्पा-2 द रूल फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब फिल्म सिनेमा हॉल में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 फिल्म में Allu Arjun और Rashmika नहीं बल्कि ये 3 स्टार्स थे डायरेक्टर की पहली पसंद, यहां जानें कौन?
पुष्पा-2 द रूल ने टिकट बिक्री के मामले में इतिहास रच दिया है. सिर्फ BookMyShow पर 30 लाख टिकट बिक चुके हैं. फैंस के सिर पर पुष्पराज का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, हालांकि खबर ये भी आ रही है कि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि इसका बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…
Khatu Shyam News: खाटूश्यामजी मंदिर के पट 13 अक्टूबर की रात से 14 अक्टूबर की…
सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…