मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा लग्जरी लाइफ जीती हैं. Malaika Arora वो नाम हैं जिन्होंने ना सिर्फ अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई, बल्कि इंडस्ट्री में आज एक बड़ी शख्सियत के तौर पर काम कर रही हैं. फैंस के दिलों पर राज करने वाली मलाइका अरोड़ा अपना नया शो Moving In With Malaika लेकर आ रही हैं, जिसमें मलाइकाअरोड़ा के घर की झलक फैंस को देखने को मिलेगी.
मलाइका अरोड़ा ने अपने घर को बेहद प्यार से और खूबसूरती से सजाया है. मलाइका मुंबई के बांद्रा इलाके में एक अपार्टमेंट में रहती हैं. अरबाज खान से तलाक के बाद वो इस घर में अपने बेटे के साथ शिफ्ट हुई थीं.
मलाइका अरोड़ा वक्त-वक्त पर सोशल मीडिया पर अपने घर के अंदर की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. मलाइकाअरोड़ा के घर के लिविंग रूम की बात करें तो इसे बेहद खूबसूरती से सजाया गया है. लिविंग रूम के डाइनिंग एरिया में एक खूबसूरत टेबल है और इसी के पास ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों से सजे फोटो फ्रेम्स सजाए गए हैं. साथ ही पास में कैंडल स्टैंड भी रखे गए हैं.
वहीं मलाइका ने लिविंग रूम को ऑल व्हाइट थीम के साथ डेकोरेट किया है. इसमें व्हाइट सोफे के साथ व्हाइट ही सेंटर टेबल लगा हुआ है. डांस क्वीन के घर के किचन की बात करें तो इसको भी काफी स्टाइलिश बनाया गया है. किचन में ज्यादा रंगों का इस्तेमाल नहीं हुआ है. यहां मार्बल और वुडन वर्क का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिखता है.
मलाइका अरोड़ा फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहती हैं और इसी के लिए उन्होंने घर की बालकनी को योगा स्पेस के तौर पर भी यूज किया है. उनके घर की बालकनी में हमेशा आपको योगा मैट देखने को मिलेगा.
बता दें कि मलाइका अरोड़ा बहुत जल्द अपने नए शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ लेकर आ रही हैं. जो कि ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर 5 दिसंबर 2022 से स्ट्रीम होने वाला है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…