मनोरंजन

International Yoga Day 2023: मलाइका अरोड़ा से शिल्पा शेट्टी तक… उम्र है 45 के पार, लेकिन योग से खुद को रखती है फिट

दुनियाभर में आज यानी 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जा रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस भी खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं. मलाइका अरोडा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक कई ऐसी एक्ट्रेस है जो 50 की हो चुकी हैं या होने वाली हैं, लेकिन फिटनेस के मामले में ये हसीनाएं 20-22 साल की एक्ट्रेस को टक्कर दे रही हैं. ये एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए हर रोज योग करती है. हम बात करें मलाइका अरोड़ा की तो वह अपने हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं. अक्सर वह अपने वर्कआउट सेशन से जाती हुई दिखाई देती हैं. मलाइका जिम के अलावा योगा भी खूब करती हैं. वह अपना योग सेशन कभी मिस नहीं करती हैं. अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर योगासन की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है और उनके फायदे भी बताती हैं. वह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग करती हैं. तो आइए जानते है मलाइका के फेवरेट योगासन.

क्या है मलाइका के फेवरेट योगासन

मलाइका चक्की चालनासन करना पसंद करती हैं. इस योग से डाइजेशन में मदद मिलती है. साथ ही यह पेट की मसल्स को मजबूत और टोन करता है. यह ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है. यह रिप्रोडक्टिव सिस्‍टम के लिए भी अच्‍छा है. इसके साथ ही यह तनाव दूर कर मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है.

अर्ध कपोतासन

यह आसन पीठ की जकड़न को दूर करता है. यह शरीर के निचले हिस्से की मसल्स को मजबूत करता है और नसों को रिलैक्स करता है.

ये भी पढ़े: 5 New Vande Bharat Express: देश को मिलेंगी एक साथ 5 वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

अधो मुख श्वानासन

यह आसन शरीर को लचीला बनाता है. इसे अंग्रेजी में डाउनवर्ड डॉग पोज भी कहते हैं यह आसन करने से ब्लड सर्कुलेशन और डाइजेशन सही रहता है साथ ही यह मन को भी शांत रखता है.

उत्कटासन

यह आसन टखनों, जांघों, पिंडली, और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है. शारीरिक संतुलन को बढ़ाता है. कंधे और छाती में खिंचाव लाता है साथ ही ध्यान रखने की क्षमता में सुधार करता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

8 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

9 hours ago