मनोरंजन

फेमस सिंगर और एक्ट्रेस मलिका राजपूत की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, घर में पंखे से लटका मिला शव

Mallika Rajput Death: यूपी के सुल्‍तानपुर जिले में रहने वाली मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस मल्लिका राजपूत उर्फ विजयलक्ष्मी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर का शव मंगलवार को कोतवाली नगर के सीताकुंड मोहल्ले में स्थित उनके घर के कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की गंभीरता से जांच शुरू की.

बेटी की मौत से घर में मचा कोहराम

रिपोर्ट्स के अनुसार 13 फरवरी को सिंगर और एक्ट्रेस मल्लिका का शव उनके घर के कमरे में पंखे पर लटका मिला. जिसके बाद परिवार के लोग सदमे में हैं. बेटी की मौत पर मां सुमित्रा सिंह ने कहा कि घटना कब हुई इस बारे में उन्हें पता नहीं चल सका क्योंकि घर के सभी लोग अपने अपने कमरे में आराम कर रहे थे.

उन्होंने कहा,”पहले दरवाजा बंद था और लाइट खुली हुई थी. हमने तीन बार कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला. जिसके बाद मैंने खिड़की से झांकने की कोशिश की और देखा वो सामने खड़ी हुई थी. जब मैंने दरवाजा खटखटाया तो देखा मेरी बेटी लटकी हुई थी. मैंने अपने पति और बाकी लोगों को बुलाया लेकिन तब तक वो मर चुकी थी.”

इस मामले में कोतवाली नगर प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी,

बॉलीवुड फिल्म में आ चुकी नजर

बता दें कि एक्ट्रेस मुंबई में रहा करती थी. जहां अपने एक्टिंग सिंगिंग करियर के साथ-साथ वह यूट्यूब चैनल भी चलाती थीं. उन्होंने चार साल पहले प्रदीप शिंदे नाम के शख्स से शादी की थी. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी चल रही थी, तभी उन्होंने ऐसा कदम उठाया.

आपको बता दें कि मल्लिका बॉलीवुड फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ में नजर आ चुकी हैं. वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य रह चुकी हैं. लेकिन साल 2018 में उन्होंने भाजपा से इस्तिफा दे दिया था.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

2 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

3 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

3 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

3 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

4 hours ago