खेल

AUS vs WI: तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, मेजबान टीम ने सीरीज पर जमाया कब्जा

AUS vs WI 3rd T20I: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां टेस्ट और वनडे के बाद टी20 सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को खेला गया. जिसमें वेस्टइंडीज ने 37 रन से जीत दर्ज की. हालांकि, मेहमान टीम सीरीज नहीं जीत सकी. ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से सीरीज को अपने नाम कर लिया.

आखिरी टी20 में मेजबान टीम को मिली हार

टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की. कप्तान मिचेल मार्श और ओपनर डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की. सातवें ओवर में मिचेल मार्श (17 रन) के रूप में मेजबान टीम को पहला झटका लगा. वहीं 114 रन के स्कोर पर 13वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा. आरोन हार्डी 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद जोश इंग्लिश (1 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके. ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 12 रन बनाए. टिम डेविड (41* रन) और विकेटकीपर मैथ्यू वेड (7* रन) नाबाद रहे. इस तरह से 221 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए.

वेस्टइंडीज ने बनाए 220 रन

पर्थ में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. लेकिन टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही. 4 रन के स्कोर पर जॉनसन चार्ल्स (4 रन) आउट हो गए. दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर निकोलस पूरन (1 रन) भी आउट हो गए. तीसरे ओवर में 17 रन के स्कोर पर काइल मेयर्स (11 रन) भी आउट होकर पवेलियन लौट गए. रोस्टन चेज (37 रन), कप्तान रोवमन पॉवेल 21 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड (67 रन) और आंद्रे रसेल (71 रन) ने पारी को संभाला और कंगारू गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी पारी के दौरान 12 छक्के और 9 चौके ठोके. रसेल के आउट होने के बाद रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर आए और शेरफेन रदरफोर्ड के साथ मिलकर आखिरी गेंद तक जमे रहे. इस तरह से वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 220 रन बनाए और मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 221 रनों का टारगेट रखा.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एडम जम्पा, जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, जेसन बेहरेनडोर्फ.

वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग इलेवन

काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ.

ये भी पढ़ें- NZ vs SA 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने बनाए 220-6, रचिन रवींद्र ने झटके 3 विकेट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘मुझे बना दो जल्लाद…’ मुस्कान को अपने हाथों फांसी चढ़ानें के लिए महिला नेता ने DM को लिखा पत्र

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…

15 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया CCTV वीडियो, श्रद्धा दुबे के साथ पार्टी को जाते दिखे कारोबारी; जांच में जुटी पुलिस

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक…

27 minutes ago

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

43 minutes ago

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…

46 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

50 minutes ago