Manoj Bajpayee And Prachi Desai
Manoj Bajpayee And Prachi Desai: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी और एक्ट्रेस प्राची देसाई अपने शो ‘साइलेंस 2- द नाइट आउल बार शूटआउट’ के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. बता दें ये शो जी5 पर रिलीज हो चूका है और इसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इसी बीच इस शो स्टार्स हाल ही में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे जहां एक्टर्स ने अपने कई किस्से शेयर किए. साथ ही मनोज बाजपेयी ने आजकल के बच्चों की पेरेंटिंग को लेकर भी बात की है.
पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान भारती सिंह ने मनोज से पूछा कि क्या आजकल के बच्चे ठीक आ रहे हैं? इसपर एक्टर ने उन्हें और हर्ष को एडवाइस दी कि अपने बच्चे से घर पर पंजाबी और गुजराती में बात करते रहो. मनोज ने कहा कि अगर अंग्रेजी बोलने का ज्यादा शौक है तो अपने पड़ोसी से बोला करो, क्योंकि मुंबई शहर में बच्चे अपनी भाषा नहीं सीख पाते हैं. पॉडकास्ट में मनोज बाजपेयी ने बताया कि मेरी बेटी हिंदी में अब जाकर बहुत अच्छे नंबर लेकर आने लगी है. उन्होंने कहा- अब धीरे-धीरे उसकी हिंदी अच्छी ही रही है. एक्टर ने कहा कि यहां बच्चों को स्कूल में अपनी भाषा नहीं बोलने देते और अगर आप भी उससे अपनी भाषा में बात नहीं करेंगे तो वो दिक्कत है. अगर आप भी बच्चों से अंग्रेजी में बात करोगे तो वो सब फिर टेलर स्विफ्ट ही सुनेंगे.
यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए खुशखबरी, शुरू हुई KBC 16 की शूटिंग, सेट से वायरल हुई तस्वीरें
वहीं इस बातचीत में भारती सिंह ने मनोज बाजपेयी को बताया कि वो अपने बेटे गोला को स्कूल (प्री स्कूल) भेजती हैं. इसपर एक्टर ने कहा, “मैं तो कहूंगा कि उसे स्कूल मत भेजो. बच्चे को नर्सरी में क्यों भेज रहे हो, ये पांच साल उसे घर पर खेलने दो क्योंकि उसके बाद जिंदगी की चक्की में पीसना है उसको.” एक्टर ने कहा ये सब धंधा है. वहीं एक्टर ने ये भी कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने से अच्छा है कि कुछ टीचर्स आते हैं, जो बच्चों के साथ खेल खेलते हैं जिससे बच्चे के शरीर और दिमाग का विकास होता है. ये सब करो बच्चे के साथ. मनोज बाजपेयी ने कहा कि यह अलग बात है कि अगर मां-बाप दोनों ही काम करते हैं तब बच्चों को स्कूल भेजो.
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…
हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…
IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…