Mirzapur 3 Review:
Mirzapur 3 Review: पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है. इस सीरीज के पिछले दो सीजन को खूब पसंद किया गया था और अब सीजन 3 का क्रेज दर्शकों में साफ देखने को मिल रहा है. जहां से दूसरा सीजन खत्म हुआ था. वहीं से मिर्जापुर 3′ की कहानी शुरू होती है. मुन्ना भैया की मौत हो चुकी है और कालीन भैया कोमा में चले गए हैं. पूर्वांचल में त्रिपाठी परिवार का राज खत्म हो गया है. ऐसे में गुड्डू भैया और गोलू ने खुद को मिर्जापुर का बाहुबली घोषित किया है. तो चलिए देर किस बात की आइए आपको बताते हैं कैसा है फिल्म का पूरा रिव्यु?
इस सीजन में गोलू को पहले ज्यादा आक्रामक दिखाया गया है. वह पहले से ज्यादा भौकाल मचाती दिखाई दे रही हैं. वह गुड्डू पंडित की राइट हैंड बनकर मिर्जापुर की गद्दी पर दावा पेश करने वाले दावेदारों से भिड़ती हैं. ‘मिर्जापुर 3’ के 10 एपिसोड हैं. इसमें कालीन भैया, गुड्डू, गोलू और शरद जैसे किरदार आपको भरपूर एंटरटेन करेंगे. सत्ता संघर्ष के तेज होने के साथ-साथ कहानी में खून-खराबा भी बढ़ता जाएगा.
मिर्जापुर की गद्दी पर जौनपुर के शरद शुक्ला समेत अन्य बाहुबली की नजर है. शरद मुन्ना भैया की पत्नी और माधुरी के साथ हाथ मिलाता है. माधुरी पति की मौत का बदला लेने के लिए अपने राजनीतिक हथकंडे अपनाती है. वह राज्य से बाहुबलियों का खात्मा करना चाहती है. इसके लिए वो बाहुबलियों को ही अपना हथियार बनाती है.
मिर्जापुर 3′ की कहानी दर्शकों को प्रभावित करेगी. शो में कई ट्रिस्ट एंड टर्न हैं. इस बीच अखंडानंद त्रिपाठी यानी कालीन भैया को अपने बेटे मुन्ना की मौत का शोक मनाते दिखाया जाता है. पिछले सीजन में उन्हें गोली मार दी जाती है. लेकिन इस सीजन में वह मौत के मुंह से बाहर निकलकर सामने आते हैं. उनकी जान शरद शुक्ला ने बचायी है.
यह भी पढ़ें : अनंत-राधिका की शादी में इस खास अंदाज में होगा सेलिब्रेशन, 60 डांसर करेंगे परफॉर्म, इन्हें मिली जिम्मेदारी
निर्देशक गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर दोनों ने शानदार काम किया है. संजय कपूर की फोटोग्राफी ने दूरदराज के इलाकों को बेहतरीन तरीके से कैद किया है. लड़ाई, हमले और हत्याओं के सीन्स को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. जॉन स्टीवर्ट एड्डुरी का म्यूजिक भी जबरदस्त है. सीरीज में सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाया है. अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, अंजुम शर्मा, विजय वर्मा और शीबा चड्डा ने दमदार परफॉर्मेंस दी हैं. भारत एक्प्रेस की तरफ से इस सीजन को 3 स्टार दी जाती है.
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…
गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…