चुनाव

हरियाणा में कांग्रेस की हार: सोशल मीडिया पर चर्चा में ‘जलेबी की फैक्ट्री’, राहुल गांधी के बयान पर क्या बोले दुकानदार?

Haryana news: हरियाणा में बीते रोज विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी हुए. जिसमें कांग्रेस की करारी हार हुई और भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. बहुत से लोगों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं को जलेबी की तारीफ करना भारी पड़ा.

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब सोनीपत के गोहाना में जनसभा को संबोधित करने गए थे तो कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें गोहाना की जलेबी खिलाई थी.

गोहाना की जलेबी की राहुल गांधी ने खूब तारीफ की थी. राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए जलेबी लेकर गए. हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद जलेबी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगा. खासकर जलेबी की फैक्ट्री की चर्चा होने लगी.

हरियाणा में जलेबी प्रसिद्ध मिठाई है. यहां काफी लोग जलेबी की दुकान चलाते हैं.

देसी घी से बनी होती हैं हमारी जलेबी: दुकानदार

जलेबी बनाने वाले दुकानदार ने कहा कि, राहुल गांधी ने जलेबी की तारीफ की थी. ये देसी घी में बनी हुई है. एक हफ्ते तक खराब नहीं होती. यह एक हफ्ते से ज्यादा ही चलती है. जब राहुल गांधी ने इसकी तारीफ की है, तो आइटम में दम होगा. आम जनता भी हमारी जलेबी की तारीफ करती है.

उन्होंने कहा कि, ये जलेबी फैक्ट्री का आइटम नहीं है, ये दुकान का बनाया गया आइटम है. दस लोगों का स्टाफ यहां जलेबी बनाते हैं और आप लोगों की सेवा करते हैं, हमारी तीन दुकान है. ये दुकान मेरे पैदा होने से पहले का है. मैं 22-23 साल से यहां काम करता हूं. पूरा माल देसी घी में तैयार होता है, यहां के जलेबी की मांग हिंदुस्तान के साथ बाहर भी होती है.

सोनीपत में राहुल गांधी ने कही थी यह बात 

चुनावी नतीजे आने के बाद हरियाणा में जलेबी की चर्चा तेज हो गयी है. सोनीपत में राहुल गांधी ने जलेबी खाने के बाद फैक्ट्री लगाने के साथ कामगारों को बढ़ावा देने की बात कही थी. इसको लेकर स्थानीय जनता राहुल गांधी पर जबरदस्त चुटकी लेती हुई नजर आ रही है. जनता का कहना है कि हरियाणा की जनता विकास की जलेबी खाना चाहती थी. उनको पता है कि जलेबी फैक्ट्री में नहींं, बल्कि हलवाई की दुकान में बनती है.

– भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

7 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

1 hour ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

1 hour ago