खेल

Team India के नए सेलेक्टर्स का ऐलान, अब ये समिति चुनेगी महिला टीम का स्क्वॉड

BCCI Announces Selection Committee: महिला क्रिकेट ढांचे को मजबूत करने और युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला चयन समिति और जूनियर क्रिकेट समिति के लिए सेलेक्टर्स की घोषणा की है. चयन प्रक्रिया की देखरेख क्रिकेट सलाहकार समिति द्वारा की गई, जिसमें प्रतिष्ठित सदस्य सुश्री सुलक्षणा नाइक, श्री अशोक मल्होत्रा ​​और श्री जतिन परांजपे शामिल थे. श्यामा और तिलक को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं. श्यामा पूर्व भारतीय ऑलराउंडर हैं. उन्होंने भारत के लिए 3 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेल हैं.

-ये हैं टीम इंडिया के नए सेलेक्टर्स

महिला सेलेक्शन कमिटी

-नीतू डेविड
-रेनू मार्गरेट
-आरती वेड्या
-कालपालन वेंकटचा
-श्याम डे शॉ 

ये भी पढ़ें: TNPL: अश्विन ने लपका हैरतअंगेज कैच, हवा में लगाई ऐसी छलांग.. देखकर आखें खुली रह जाएंगी

जूनियर क्रिकेट कमिटी

-वीएस तिलक नायडू
-रोनादेब बोस
-हरविंदर सिंह सोढ़ी
-पथिक पटेल
-कृशन मोहन

-भारतीय महिला टीम बांग्लादेश का दौरा करेंगी

विशेष रूप से, भारतीय महिला टीम एक बहु-प्रारूप श्रृंखला के लिए बांग्लादेश की यात्रा करने के लिए तैयार है. द वूमेन इन ब्लू 9 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेलेगी, जिसके बाद 16 जुलाई से तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. दौरे के लिए टीम की घोषणा अभी बाकी है. बीसीसीआई ने दोनों नई नियुक्तियों के खेलने के अनुभव की भी जानकारी दी. सुश्री शॉ, एक बाएं हाथ की बल्लेबाज और मध्यम गति की गेंदबाज ने तीन टेस्ट और पांच एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने पहली बार 1985 से 1997 तक घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया और फिर 1998 से 2002 तक रेलवे का प्रतिनिधित्व किया. अपने खेल करियर के बाद, उन्होंने दो बार बंगाल चयनकर्ता के रूप में काम किया. इस बीच, बीसीसीआई ने कहा कि नायडू एक पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं और वह दिलीप ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में कर्नाटक और दक्षिण क्षेत्र के लिए खेल चुके हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

9 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago