अनंत-राधिका के लिए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की खास परफॉर्मेंस
Anant-Radhika Sangeet: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है. कपल 12 जुलाई 2024 को सात फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक-दूजे का हो जाएगा. अंबानी परिवार के घर इस समय जश्न का माहौल बना हुआ है. शादी से पहले बीती रात उनका प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुका है. ऐसे में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे के दिन को और खास बनाने के लिए नाती-पोते के साथ खास परफॉर्मेंस दी, जिसकी वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ है.
दरअसल, कल यानी 5 जुलाई को अनंत और राधिका की संगीत नाइट थी. इस दौरान पूरी फैमिली ने इस पल को खास बनाने के लिए डांस परफॉर्मेंस दिया. ऐसे में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बहू और बेटे के लिए एक खास परफॉर्मेंस तैयार किया है. इसमें उनके साथ उनके नाती-पोते पृथ्वी, आदिया, कृष्णा और वेदा ने भी उनका साथ दिया है. अंबानी कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे बच्चों के साथ एक गाड़ी में बैठे हैं. मुकेश अंबानी इस गाड़ी को चला रहे हैं वहीं नीता अंबानी बच्चों के साथ खेलती नजर आ रही हैं.
मुकेश और नीता अंबानी के इस परफॉर्मेंस वीडियो में वे चक्के में चक्का…चक्के में गाड़ी… गाना गाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान नीता बच्चों के साथ-साथ पति पर भी प्यार लुटा रही है. गाड़ी में ढेर सारे खिलौने और गुब्बारे भी लगे है. इस वीडियो को वीएफएक्स की मदद से बनाया गया है जो कि इसे कार्टूनिस्ट बना रहा है. पहली बार मुकेश अंबानी का ऐसा अंदाज फैंस को देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: Mirzapur 3 Review: ‘मिर्जापुर 3’ में गुड्डू भैया और गोलू का दिख रहा भौकाल, गद्दी को लेकर घमासान
अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में सबसे पहली परफॉर्मेंस अंबानी फैमिली ने दी. पूरे परिवार ने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के टाइटल सॉन्ग ‘दीवानगी दीवानगी’ गाने पर धमाकेदार डांस किया. परफॉर्मेंस में जहां अंबानी लेडीज छा गई वहीं, आकाश-अनंत ने भी जमकर ठुमके लगाए. सबसे पहले आकाश अंबानी और आनंद पीरामल ने डांस शुरू किया.
इसके बाद दरवाजा खुला और ईशा अंबानी हाथ हिलाती हुए आई, फिर घर की बड़ी बहू श्लोका की एंट्री हुई, जो फ्लाइंग किस देती दिखीं. इसी बीच नीता अंबानी और मुकेश अंबनी भी अपना जलवा बिखेरते नजर आए. वहीं, सबसे लास्ट में अनंत-राधिका एक-दूसरे का हाथ थामे एंट्री करते हैं और फिर पूरी फैमिली साथ मिलकर डांस करती हैं.
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड सेलेब्स की महफिल सजी थी. फंक्शन में माधुरी दीक्षित, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान समेत कई सितारे कपल की संगीत नाइट में शामिल हुए. इसके क्रिकेट जगत से एम एस धोनी, हार्दिक पांड्या, के एल राहुल और क्रुणाल पांड्या समेत कई खिलाड़ी भी फंक्शन में शामिल हुए.
-भारत एक्सप्रेस
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…
Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…
दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…
राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…