Oscars 2024
Oscars 2024 full list of nominations: ऑस्कर अवॉर्ड फिल्म इस्डस्ट्री का सबसे बड़ा इंटरनेशनल अवॉर्ड है. इस अवॉर्ड का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने हाल ही में अवॉर्ड फंक्शन के 96वें एकेडमी पुरस्कारों का अनाउंसमेंट कर की है. द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और एबीसी ने घोषणा की कि 96वां ऑस्कर रविवार, 10 मार्च, 2024 को होगा. इस वर्ष अवॉर्ड के लिए 23 कैटेगरी में नॉमिनेशन का एलान किया जाएगा. तो आइए आपको बताते हैं कि आप कब और कहां ऑस्कर अवॉर्ड के लाइव नॉमिनेशन देख सकते हैं.
शो को अकादमी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा. इसे ऑस्कर डॉट कॉम और ऑस्कर डॉट ओआरजी पर भी देखा जा सकता है. यानी की अकादमी की ऑफिशियल वेब साइट www.oscars.org/how-to-watch पर भी नॉमिनेशन देख सकते हैं. दर्शक आज शाम 7 बजे से ऑस्कर नॉमिनेशन की लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं.
इस साल भारत की तरफ से ऑस्कर 2024 के लिए फिल्म ‘2018’ को भेजा गया था, लेकि यह फिल्म शॉर्ट लिस्ट टॉप 15 में अपनी जगह नहीं बना पाई. हालांकि.,आपको बता दें कि जिन 15 फिल्मों को चुना गया है, उनमें से भी सिर्फ 5 फिल्मों को ही ऑस्कर के लिए चुना जाएगा. नॉमिनेशन के लिए वोटिंग 11 जनवरी से शुरू हुई थी और 16 जनवरी को वोटिंग बंद कर दी गई थी.
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…