रवि शास्त्री औऱ फारुख इंजीनियर को मिला बीसीसीआई का बड़ा अवार्ड (सोर्स- बीसीसीआई)
BCCI Awards 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से मंगलवार को हैदराबाद में सालाना अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया. साल 2019 में पहली बार अवॉर्ड समारोह का आयोजन हुआ था. उसके बाद यह दूसरी बार है, जब बीसीसीआई अवार्ड का आयोजन हुआ. इस समारोह में इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के मुख्य कोच रह चुके रवि शास्त्री को भी खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री को सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया. ये अवॉर्ड बीसीसीआई का सबसे बड़ा अवार्ड है. शास्त्री के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारुख इंजीनियर को भी बीसीसीआई के इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
बता दें कि पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले हैं. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कमेंट्री की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. वह दो बार भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं. वह साल 2014 से 2016 तक टीम इंडिया के निदेशक के रूप में अपनी भूमिका निभाई. इसके बाद विराट कोहली की कप्तानी में 2017 से 2021 के टी20 वर्ल्ड कप तक टीम के मुख्य कोच रहे. उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं भारत ने उनके निर्देशन में ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की थी. हालांकि, उनके रहते हुए भारत ने एक भी आईसीसी खिताब नहीं जीत पाई.
फारुख इंजीनियर का जन्म मुंबई में हुआ था. वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं. भारत के लिए फारुख इंजीनियर ने कुल 46 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसकी 87 पारियों में उनके नाम 31.08 की औसत से 2631 रन दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 2 शतक और 16 अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा टीम इंडिया के लिए उन्होंने 5 वनडे मैच भी खेले हैं. वनडे की चार पारियों में उनके नाम 38.0 की औसत से 114 रन दर्ज है.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…