मनोरंजन

Pahalgam Terror Attack के बाद गुस्से में देश, PAK एक्टर्स को भारत छोड़ना होगा, फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ बड़े पर्दे पर नहीं होगी रिलीज

Fawad Khan Film Abir Gulaal: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. इसी गुस्से का असर अब पाकिस्तानी कलाकारों पर भी पड़ रहा है. खासतौर पर एक्टर फवाद खान को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध तेज हो गया है.

बताया जा रहा है कि फवाद खान की आने वाली फिल्म ‘अबीर गुलाल’ भारत में रिलीज नहीं होगी. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने फिल्म की रिलीज को मंजूरी नहीं दी है. पहले यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ सकती है या पूरी तरह रद्द भी की जा सकती है.

फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पर संकट

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी. इनमें से अधिकतर पर्यटक थे. इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. खासकर इसलिए क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने इस हमले पर चिंता तो जताई, लेकिन इसे “आतंकी हमला” कहने से बचती रही. इस मामले के तूल पकड़ते ही भारत में फवाद खान और उनकी फिल्म का विरोध शुरू हो गया. लोग सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग कर रहे हैं.

फिल्म को लेकर देश के सिनेमाघर भी सतर्क हो गए हैं. कई थिएटर मालिक इसे रिलीज करने से पीछे हट रहे हैं क्योंकि उन्हें विरोध प्रदर्शन का डर है. सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर्स सिनेमाघरों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हालात ऐसे नहीं लगते कि फिल्म तय समय पर रिलीज हो पाए.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं फवाद खान

यह पहली बार नहीं है जब फवाद खान विवादों में घिरे हैं. 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद भी उनकी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर विरोध हुआ था. उस वक्त भी पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर रोक लगाई गई थी.

फवाद खान इससे पहले दो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं – ‘खूबसूरत’ (2014) और ‘कपूर एंड संस’ (2016). इन फिल्मों के बाद उन्होंने भारत में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली थी. लेकिन उरी हमले के बाद हालात बदल गए. फवाद की को-स्टार माहिरा खान भी इससे पहले भारतीय फिल्म ‘रईस’ में नजर आई थीं. उस फिल्म को भी पाकिस्तान कनेक्शन के चलते विवाद झेलना पड़ा था.

फिलहाल, ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. लेकिन जो माहौल बन रहा है, उसे देखते हुए यही लगता है कि फिल्म को भारत में दिखाना मुश्किल होगा. बता दें, भारत में आखिरी बार 2011 में पाकिस्तानी फिल्म ‘बोल’ रिलीज हुई थी. इस तरह एक बार फिर आतंकवाद ने कला और कलाकारों के रिश्तों पर असर डाला है.

ये भी पढ़ें: ‘अगले 48 घंटे में भारत छोड़ो’…भारत ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा निलंबित किया

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

2 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

3 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

3 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

3 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago