मनोरंजन

‘पंचायत 3’ फेम दुर्गेश कुमार को नहीं मिल रहा बड़ी फिल्मों में काम, एक्टर ने रोते हुए सुनाया दुखड़ा, कहा-‘मुझे अभी तक…’

Panchayat 3: पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ के हर किरदार लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. पंचायत 3 में भूषण उर्फ बनराकस का रोल निभाकर दुर्गेश कुमार ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली हैं. उनकी एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. लेकिन दुर्गेश कुमार का कहना है कि वे अभी भी अच्छे रोल्स के लिए तैयार हैं, लेकिन बड़ी कमर्शियल मूवी के ऑफर्स उनके पास नहीं आ रहे हैं. इस बात का खुलासा एक्टर ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में किया है.

शानदार एक्टिंग के बावजूद नहीं मिल रहे अच्छे रोल

‘पंचायत 3’ के तीसरे सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव जैसे कई कालाकारों ने अपनी एक्टिंग की वजह से दर्शकों का दिल जीत लिया है. इस सीरीज में भूषण का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार ने भी अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित किया है. हर जगह उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही हैं और उन्होंने एक बार फिर अपना दमदार टैलेंट साबित किया है.

हाल ही में एक इंटरव्यू में दुर्गेश कुमार ने कहा है कि मैं कहूंगा कि मुझे अभी भी अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं. मैं ये नहीं कहूंगा कि मुझे कोई प्रोजेक्ट ऑफर नहीं हो रहे लेकिन वो ज्यादातर इंडिपेंडेंट फिल्में हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें बड़ी कॉमर्शियल फिल्मों के ऑफर्स नहीं मिल रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जो भी रोल्स करने को मिल रहे हैं, वे उन पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:Malaika Arora से ब्रेकअप रूमर्स के बीच Arjun Kapoor ने हाथ में लगी IV Drip के साथ शेयर की तस्वीर, जानें ऐसा क्या हुआ?

सैफ अली खान की फिल्म में आएंगे नजर

इतना ही नहीं, एक्टर का कहना है की उनकी अगली फिल्मों की लाइन भी काफी दिलचस्प होने वाली है. उन्हें ‘महाराज’ में कॉमिक रोल में देखा जाएगा, जबकि वे ‘कर्तव्य’ में सैफ अली खान के साथ काम करेंगे. इसके अलावा, वे शत्रुघ्न सिन्हा, आशुतोष राणा और मुकेश तिवारी की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ गाजियाबाद’ में भी नजर आएंगे.

प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रही ‘पंचायत 3’

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रही ‘पंचायत 3’ के सफल होने के बाद, दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी गई है. इस शो में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, पंकज झा और सुनीता राजवार जैसे कलाकारों ने अपने एक्टिंग की वजह से फैंस के दिल में जगह बना ली है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

उंगली से छूते ही क्यों थरथराता है शिव का त्रिशूल? जानें गोपीनाथ मंदिर का रहस्य

Gopinath Temple Gopeshwar Chamoli: उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर का रहस्यमयी अष्टधातु त्रिशूल, जो…

23 minutes ago

गृहमंत्री अमित शाह ने चारमीनार के पास भाग्यलक्ष्मी मंदिर में की पूजा, हैदराबाद में भाजपा की महा पदयात्रा का करेंगे नेतृत्व

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर…

38 minutes ago

कैसे हटेंगे पीएम मोदी? रामदास आठवले ने राहुल गांधी को बताई ट्रिक

Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने…

52 minutes ago

ढाका में आंसू गैस, आगजनी और जाम… गारमेंट सेक्टर के अंदर ऐसा क्या हुआ कि लाखों लोग हो गए बेकाबू?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों का बड़ा आंदोलन जारी है. 30 हजार टका न्यूनतम…

55 minutes ago

नवंबर में लॉन्च होंगे Motorola, Vivo, OnePlus और Xiaomi के धांसू फोन, 200MP कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले मिलेंगे ऑप्शन

November Smartphone Launches: नवंबर में Motorola. Vivo. Xiaomi. OnePlus और Realme समेत कई कंपनियां भारतीय…

2 hours ago

दीवाली पर राहत या आफत? सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों को दी अनुमति, जानें नियम और शर्तें

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की…

2 hours ago