नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
PM Swearing in Ceremony: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. आज शाम को पीएम पद की शपथ लेते ही वह नया इतिहास रच देंगे और उनके साथ एक बड़ी उपलब्धि जुड़ जाएगी. बता दें कि शपथ लेते ही देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी दूसरे और पहले गैर-कांग्रेसी नेता हो जाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी.
बता दें कि नरेंद्र मोदी के साथ और भी उपलब्धियां जुड़ी हुई हैं. 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी और इसी के बाद आजाद भारत में पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए थे. 1962 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई नेता लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगा.
शपथ ग्रहण समारोह में मोदी के साथ मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ लेंगे. सात राष्ट्रों के शासनाध्यक्ष, कई देशों के राजदूत-उच्चायुक्त, देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां सहित करीब आठ हजार लोग इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनेंगी. बता दें कि नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं. दिल्ली में समारोह से पहले नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं.
बता दें कि राजीव गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 1985 में पहली बार अमेरिकी सदन को संबोधित किया था. तो वहीं इस मामले में पीएम मोदी राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही मनमोहन सिंह और पीवी नरसिम्हा राव से अपने आगामी अमेरिका दौरे में आगे निकल गए हैं. ये नेता एक-एक बार अमेरिकी सदन के संयुक्त सत्र को संबोधित कर चुके हैं. तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जून 2023 को अपने दौरे पर दूसरी बार अमेरिकी सदन को संबोधित किया था.
बता दें कि दिसंबर 2023 में नरेंद्र मोदी यूट्यूब पर दो करोड़ सब्सक्राइबर्स पाने वाले पहले वैश्विक नेता बन गए हैं. इस तरह से उन्होंने दुनिया के अपने तमाम प्रतिद्वंदी नेताओं को काफी पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि तब तक पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर कुल 450 करोड़ व्यूज मिले थे. तब पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो थे जिनके चैनल पर 64 लाख सब्सक्राइबर्स थे. इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का नाम शामिल था.
बता दें कि नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी अपने आप में एक रिकॉर्ड है. आज शपथ लेने के बाद वह लगातार तीसरी बार देश के पीएम हो जाएंगे और इसी के साथ ही वह जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की श्रेणी में भी शामिल हो जाएंगे. फिलहाल अब राजनीतिक गलियारों में ये भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या ये कार्यकाल पूरा होने के बाद वह इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे? जहां जवाहरलाल नेहरू देश में तीन बार प्रधानमंत्री रहे तो वहीं इंदिरा ने चार बार देश की बागडोर सम्भाली थी. तो वहीं देश के पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. दोनों ही बार उन्होंने यूपीए सरकार का नेतृत्व किया था. बतौर पीएम मनमोहन सिंह का कार्यकाल 10 वर्ष, 5 दिनों तक रहा था.
बता दें कि राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा. कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जी20 शिखर सम्मेलन जैसी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. बता दें कि कार्यक्रम से पहले ही दिल्ली को 9 व 10 जून के लिए नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है. अर्धसैनिक बलों और दिल्ली सशस्त्र पुलिस की पांच कंपनियों समेत 2,500 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है. तो वहीं इसी के साथ ही एनएसजी कमांडो, ड्रोन व स्नाइपर्स के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा राष्ट्रपति भवन को कवर करेगी.
मालूम हो कि इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत न मिलने के कारण गठबंधन की सरकार बनानी पड़ रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी के तीसरे कार्यकाल में सबसे बड़ी चुनौती एनडीए के सहयोगियों के साथ तालमेल बैठाना होगा. बता दें कि शनिवार रात को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्षी नेताओं को समारोह का निमंत्रण भेज दिया गया है. तो वहीं इसको लेकर खरगे ने कहा है कि रविवार सुबह तय करेंगे, जाएं या नहीं. तो वहीं तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए समारोह में न जाने के लिए साफ मना कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर…
Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों का बड़ा आंदोलन जारी है. 30 हजार टका न्यूनतम…
November Smartphone Launches: नवंबर में Motorola. Vivo. Xiaomi. OnePlus और Realme समेत कई कंपनियां भारतीय…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की…
Bihar Politics: पार्टी विरोधी गतिविधियों और एमएलसी चुनाव में बागी तेवर दिखाने के मामले में…