मनोरंजन

OTT पर इस दिन दस्तक देगी ‘पंचायत 3’, सचिव जी और रिंकी की हो सकती है…जानें कब और कहां देखें?

Panchayat 3 Release Date And Time:ओटीटी जगत के स्टारडम जीतू भैया यानी जितेन्द्र कुमार एक बार फिर अपने दर्शकों को जलवा दिखाने आ रहे है. क्योंकि ‘पंचायत 3’ जल्द ही ओटीट पर दस्तक देने वाली है. यहां तक कि फैंस में भी इस फिल्म का क्रेज देखते नहीं बन रहा है. बीते दिनों अमेजन प्राइम वीडियो ने मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पंचायत 3’ का पहला लुक जारी किया था. इसमें जितेंद्र कुमार को पंचायत सचिव बन बैग बांधे मोटरसाइकल चलाते हुए देखा गया था. ऐसे में आज हम आपको ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट के बारे में बताने जा रहे है तो आइए जानते हैं इसके बारे में.

OTT पर इस दिन दस्तक देगी ‘पंचायत 3’

हाल ही में कहा जा रहा था कि अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 3’ जनवरी के आखिरी हफ्ते में रिलीज होगी, लेकिन यह खबर अफवाह थीं. लेकिन अब दोबारा से अमेजन ने रिलीज डेट को लेकर कुछ हिंट्स दिए है जिससे फैंस भी एक्साइटेड हो गए है. अमेजन प्राइम वीडियो ने संकेत दिया है कि यह वेब सीरीज अब 15 जनवरी 2024 को ओटीटी पर रिलीज हो सकती हैं. हालांकि पंचायत 3 के मेकर्स की ओर से इसकी रिलीज को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.

कब और कहां देखें?

‘पंचायत सीजन 3’ का प्रीमियर अगले महीने मार्च के पहले सप्ताह में होने की संभावना है. हालाँकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है और इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है. इसके पहले दो सीजन की सफलता को देखते हुए, शो के आगामी तीसरे सीजन के लिए उम्मीदें बढ़ रही हैं. पंचायत सीजन 3 भी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा.

ये भी पढ़ें:मिथुन चक्रवर्ती की सेहत में सुधार, ICU से बाहर आ चुकें है एक्टर, को-स्टार ने दिया हेल्थ को लेकर अपडेट

क्या है कहानी?

दीपक कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पंचायत 3’ की कहानी उत्तर प्रदेश के सुदूर काल्पनिक गांव फुलेरा में पंचायत सचिव की भूमिका निभाते हुए सीमित नौकरी के अवसरों के कारण मजदूर एक इंजीनियरिंग स्नातक की यात्रा की कहानी है. दूसरे सीजन में दिखाया गया है कि अभिषेक उर्फ सचिव जी ने फुलेरा में अपनी भूमिका को कैसे अपनाया है और यहां तक कि स्थानीय लोगों, मुख्य रूप से गांव के पूर्व मुखिया के साथ रिश्ते भी विकसित किए हैं. ‘पंचायत 3’ में प्रतिभाशाली कलाकरों की टोली है, जिसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, संविका. चंदर रॉय, दर्गेश कुमार, अशोक पाठक, फैसल मलिक और सुनीता राजवाल शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago