मनोरंजन

Pathaan Box Office Collection: ‘पठान’ की सुनामी में कई रिकॉर्ड्स उड़े, 2 दिन में मूवी ने कमाए 120 करोड़

Pathaan Box Office Collection Day 2: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के साथ ही ट्रे़ड एनालिस्ट्स के दावों को हवा कर दिया है और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ‘पठान’ ने पहले दिन कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने के बाद दूसरे दिन भी अपना जलवा कायम रखा है. बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ की सुनामी के साथ ही किंग खान ने चार साल बाद दमदार वापसी की है. फिल्म ने दूसरे दिन ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 70 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 235 का ग्रॉस कलेक्शन

ट्रे़ड एनालिस्ट्स उम्मीद जता रहे थे कि दूसरे दिन फिल्म 55-55 करोड़ का कारोबार कर सकती है. लेकिन इस फिल्म ने ट्रे़ड एनालिस्ट्स के दावों से इतर 70 करोड़ का बिजनेस कर गदर काट दिया है. रिपब्लिक डे होने के कारण दूसरे दिन पठान के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा गया. वहीं शाहरुख खान की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 235 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है.

विवादों के बावजूद फिल्म ने मचाया गदर

फिल्म ने पूरे भारत में 57 करोड़ रुपये (एनबीओसी) की रिकॉर्ड ओपनिंग दर्ज की थी. भगवा रंग की बिकनी को लेकर विवादों में फंसी बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘पठान’ ने हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए. ‘पठान’ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं.

ये भी पढ़ें: Gadar 2: तारा सिंह आ गया, अब होगी तबाही- ‘गदर 2’ के फर्स्ट लुक पर फैंस दे रहे रिएक्शन

पहले दिन भी कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त

पहले ही दिन इस फिल्म ने ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के हिंदी कलेक्शंस को पीछे छोड़ दिया. केजीएफ का कारोबार 53.95 करोड़ और ‘वॉर’ का 51.60 करोड़ रुपये रहा था. शाहरुख खान ने पठान फिल्म के जरिए 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है. उनकी आखिरी फिल्म आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘जीरो’ थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर असफल रही और इसने भारत में 88.74 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. जबकि शाहरुख की ‘जब हैरी मेट सेजल’ फिल्म ने भारत में 62 करोड़ रुपये कमाए थे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

13 minutes ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

1 hour ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

1 hour ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

2 hours ago