मनोरंजन

Pathan Controversy: ‘बेशर्म रंग’ पर विवाद के बीच एयरपोर्ट पर मुस्कुराती नजर आईं दीपिका, जानिए यूजर्स ने क्या कहा

Pathan Controversy:  बेशर्म रंग गाना रिलीज होने के बाद से दीपिका की फिल्म पठान को लेकर विवाद बढ़ रहा है. सोशल मीडिया पर बायकॉट पठान ट्रेंड कर रहा है. धार्मिक संगठनों के लोग दीपिका और शाहरुख की फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बावजूद दीपिका काफी रिलैक्स और खुश नजर आईं.

दरअसल, पठान की कंट्रोवर्सी के बीच दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दीपिका को देखकर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया.

एयरपोर्ट पर दीपिका फुल ऑन कॉन्फिडेंट दिखीं. दीपिका के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देख फैंस उनके कॉन्फिडेंस और पॉजिटिविटी के फैन हो गए.

दीपिका की स्माइल और हैप्पीनेस देखकर सभी लोग हैरान रह गए. दीपिका को कूल अंदाज देखकर साफ जाहिर है कि पठान और बेशर्म रंग पर चल रहे विवाद से उन्हें बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ा है. अपनी फिल्म को लेकर दीपिका काफी पॉजिटिव हैं.

ये भी पढ़ें- Manoj Tiwari: अपनी नन्ही परी को घर लेकर आए मनोज तिवारी, फूलों से किया स्वागत, बोले- बिटिया घर आयी, रौनक ही रौनक

दीपिका  ने एयरपोर्ट पर नासिर्फ मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए, बल्कि उनसे बातचीत भी की. दीपिका के ग्रेस और कूल एटीट्यूड की फैंस तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. कोई दीपिका को स्टार बता रहा है तो कोई उनके एडीट्यूड को किलर कहकर तारीफ कर रहा है. दीपिका की स्माइल के साथ उनका लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है. दीपिका ने अपने एयरपोर्ट लुक को काफी कॉम्फी रखा. व्हाइट टीशर्ट, ट्राउजर और लॉन्ग जैकेट में एक्ट्रेस स्टनिंग लग रही हैं.

ओपन हेयर और बिग सनग्लासेस में दीपिका का लुक देखने लायक है. उन्होंने ब्लैक बैग भी कैरी किया, जो उनके आउटफिट के साथ खूब जंच रहा है.

दीपिका पादुकोण की मच-अवेटेड फिल्म पठान की बात करें तो इसमें उनके साथ बॉलीवड के किंग खान यानी शाहरुख खान नजर आएंगे. फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

शाहरुख और दीपिका के फैंस तो पठान के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म के बेशर्म गाने पर विवाद खड़ा हो गया है.

बेशर्म रंग गाने में दीपिका केसरी रंग की बिकिनी पहनी है, जिसपर कई के लोगों ने आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि ये भगवा रंग है और पठान में इसका अपमान किया गया है. वहीं, अब उलेमा बोर्ड ने भी पठान पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. विवादों के बीच फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाएगी ये देखने वाली बात होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

6 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

30 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago