मनोरंजन

पुलिस ने स्टेज पर जाकर रुकवाया AR Rahman का लाइव कॉन्सर्ट, ऑस्कर विनर संगीतकार को जाना पड़ा बैकस्टेज, जानें क्या है पूरा मामला

AR Rahman Pune Concert: ऑस्कर विनर संगीतकार और गायक एआर रहमान के एक शो को पुलिस न बीच में ही रुकवा दिया. जिस समय पुलिस ने वहां पहुंचकर इस शो को रुकवाया उस समय एआर रहमान स्टेज पर परफार्म कर रहे थे.

यह था मामला

महाराष्ट्र के पुणे के राजा बहादुर मिल इलाके में बीती रात एआर रहमान का म्यूज़िक कॉन्सर्ट चल रहा था. इसी दौरान अचानक से वहां पुलिस पहुंची और उसने इसे बंद करवा दिया. बताया जा रहा है कि मशहूर संगीतकार एआर रहमान को सुनने के लिए वहां भारी संख्या में लोग मौजूद थे. कॉन्सर्ट में जब लोग रहमान के गानों पर मस्त होकर झूम रहे थे तभी पुलिस वहां पहुंची और स्टेज पर जाकर शो को बंद करवा दिया. इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि रात 10 बजे के बाद वहां पर कॉन्सर्ट की इजाजत नहीं थी.

रहमान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं

वैसे तो एआर रहमान ने इसे लेकर कुछ नहीं कहा है. लेकिन शो की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. वहीं उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि प्यार देने के लिए पुणे का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने लिखा है कि कल रात सभी प्यार और उत्साह के लिए धन्यवाद! क्या ऐसा रोलर कोस्टर कॉन्सर्ट था! कोई आश्चर्य नहीं कि पुणे शास्त्रीय संगीत का इतना बड़ा घर है! हम आप सभी के साथ फिर से गाने के लिए जल्द ही वापस आएंगे!

इसे भी पढ़ें: PS 2 – KKBKKJ BO: ऐश्वर्या की ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के सामने नहीं टिक पाई ‘किसी का भाई किसी की जान’, गिरी ‘भाईजान’ की फिल्म की कमाई!

एआर रहमान गए बैकस्टेज

इसके अलावा इस कॉन्सर्ट में बिग बॉस फेम सिंगर अब्दु रोज़िक ने भी परफॉर्म किया. वहीं उन्होंने शो से जुड़े फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं. कॉन्सर्ट से जुड़ी तस्वीरों को देखने पर यह पता चलता है कि जब एआर रहमान माइक लेकर स्टेज पर गाना गा रहे थे तभी वहां स्टेज पर एक पुलिस अधिकारी आ पहुंचा और कॉन्सर्ट को रोकने का इशारा करने लगा. शो के रुकने के बाद एआर रहमान वापस बैकस्टेज चले गए और इसके बाद यह कार्यक्रम बंद हो गया.

Rohit Rai

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

52 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago