मनोरंजन

राखी सावंत ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मांगी सलमान खान की जिंदगी की भीख, कहा- ‘मत करो मेरे भाई के साथ प्लीज’, उन्हें जीने दो

Salman Khan Residency: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में इंडस्ट्री से लोग उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं. भारती सिंह ने एक्टर की सलामती की दुआ मांगी थी लेकिन अब राखी सावंत ने भी सलमान खान की जिंदगी की भीख मांगी है. सभी जानते हैं कि राखी सावंत सलमान खान को अपना भाई मानती हैं. इसी बीच राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सलमान खान के लिए लॉरेंस बिश्नोई से उनकी जिंदगी की भीख मांगती दिख रही हैं.

राखी सावंत ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मांगी भीख

सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से राखी सावंत ने एक्टर के लिए भीख मांगी है. वीडियो में एक्ट्रेस रोते हुए कहती है मत करो मेरे भाई के साथ मत करो. मैं हाथ जोड़ती हूं बिश्नोई ग्रुप. मत करो मेरे भाई के साथ प्लीज. मैं आप लोगों से भीख मांगती हूं मत करो. वो लीजेंड है उन्होंने बहुत सारे लोगों का घर बसाया है. गरीब लोगों का भला किया है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं हाथ जोड़ती हूं बिश्नोई ग्रुप. राखी ने कहा कि उनके NGO की वजह से कितने घर चलते हैं. मुझ जैसे गरीबों के लिए मेरी मां का ऑपरेशन करवाया था. छोड़ दो उन्हें. मैं सलमान भाई की फैन हूं उन्होंने बहुत कुछ किया है मेरे लिया. ईद के समय पर वो मदद करते हैं. उन्होने अपना घर नहीं बसाया लेकिन दूसरों का घर बसाते हैं. वो साधारण जिंदगी जाते है उन्हें जीने दो.

ये भी पढ़ें: सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में शिव ठाकरे ने दिया रिएक्शन, कहा- उन्हें कुछ नहीं होगा…

राखी सावंत का उड़ाया मजाक

राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसके बाद यूजर्स ने उनका ये वीडियो देख खूब मजाक उड़ाया है. साथ ही उन्हें एक्टिंग न करने की सलाह दी है. वहीं एक यूजर ने लिखा है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई राखी सावंत की इस वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. दूसरे यूजर ने लिखा सलमान भाई को जीने दो और इन्हें ऐसे वीडियो बनाने के लिए सजा दो. वहीं तीसरे यूजर ने खुद को गरीब कहने वाली राखी ने झूठ कहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago