चुनाव

UP News: “अखिलेश यादव हमें दबाना चाहते थे, इसलिए गठबंधन तोड़ा”, जयंत चौधरी का सपा मुखिया पर पलटवार

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़कर एनडीए में शामिल हुए आरएलडी चीफ जयंत चौधरी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग छिड़ गई है. जयंत चौधरी पर पिछले कई दिनों से अखिलेश यादव रैलियों में बिना नाम लिए हमला बोल रहे थे. जिसपर पलटवार करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव हमें दबाना चाहते थे, इसलिए गठबंधन तोड़ दिया.

राजनीति में हमेशा संबंध रहते हैं- जयंत

आरएलडी चीफ सोमवार (15 अप्रैल) को मुरादाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. जहां उनसे पूछा गया कि अखिलेश यादव के साथ आपके पारिवारिक रिश्ते रहे हैं, ऐसे में उनका साथ क्यों छोड़ दिया? इसपर जयंत चौधरी ने कहा कि अब वह इस रिश्ते का मूल्य एक रुपये बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये राजनीति है, इसमें एक-दूसरे के साथ हमेशा संबंध रहते हैं.

“संसदीय लोकतंत्र की एक परंपरा होती है”

जयंत चौधरी ने आगे कहा कि “संसदीय लोकतंत्र की ये परंपरा रही है कि सदन के अंदर हमलोग एक-दूसरे से सवाल करते हैं और विरोध भी करते हैं, लेकिन सदन के बाहर हमारी मानवता और इंसानियत जिंदा रहती है. हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. मेरी नजर में अखिलेश यादव के साथ पहले की तरह ही संबंध आगे भी रहेंगे. सब लोग अपने-अपने तरीके से राष्ट्र के लिए हैं.”

अखिलेश यादव हमें दबाना चाहते थे- जयंत

हालांकि इस दौरान जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर एक आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमें दबाना चाहते थे, इसलिए मजबूरी में आरएलडी को गठबंधन तोड़ना पड़ा. अब हमलोग अच्छी जगह पर हैं.

यह भी पढ़ें- “चाय के साथ गौमूत्र…लंच के साथ गोबर खाने के लिए कहेगी बीजेपी”, CM ममता का भाजपा पर करारा प्रहार

RLD के मुखिया जयंत चौधरी ने ये भी कहा कि “भाईचारा जिंदाबाद का नारा जो हम लेकर चले हैं, उसी नारे को बुलंदी तक पहुंचाना है. हमारी कोशिश है कि कोई भी विकास की मुख्यधारा से न छूटे. पीएम मोदी के 400 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए RLD पूरी तरह से संकल्पित है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

35 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

40 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

47 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

1 hour ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

1 hour ago