मनोरंजन

मक्का-मदीना से लौटीं Rakhi Sawant, एयरपोर्ट पर हुई फूलों की बारिश

Rakhi Sawant: बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों फिर से एक बार चर्चा में हैं. मक्का की यात्रा पर गई राखी सावंत मदीना से वापस लौट चुकी हैं. बता दें कि राखी ने खुद का नाम फातिमा रख लिया है और इसी नाम से लोगों को बुलाने की गुजारिश की थी. उनकी इस गुजारिश पर लोग उनहें एयरपोर्ट पर फातिमा पुकारते हुए दिखे. वहीं उनपर फूल-मालाओं की बौछार भी हुई.

आप लोगों ने तो जलजला मचा दिया

मुंबई एयरपोर्ट वाले एक वायरल वीडियो में लोग उन्हें फातिमा कह रहे हैं. राखी का एयरपोर्ट वाला लुक इस बार हर किसी को हैरान कर रहा है. वहीं मक्का-मदीना जाने को लेकर उनपर किए गए कमेंट को लेकर राखी ने कहा, ‘जो मुसलमान होकर मंदिर जाते हैं, वैष्णो देवी जाते हैं तो आप उनको कुछ नहीं बोलते. ऐसे में एक हिंदू लड़की काबा शरीफ चली गई और खुदा से मिली, मेरा बुलावा आया था. तो आप लोगों ने तो जलजला मचा दिया.’

मक्का-मदीना में राखी ने वीडियो भी बनाए थे, जिसमें उन्होंने खुद के साथ गलत होने की बात कही थी. बता दें कि उमराह में जाने से पहले राखी सावंत ने मीडिया में आदिल राजश्री और शर्लिन चोपड़ा के आरोपों का जवाब दिया था. वहीं कुछ दिन पहले ही राजश्री और शर्लिन चोपड़ा ने बताया था कि दोनों ने आदिल को राखी बांधकर भाई बना लिया है.

मक्का के मस्जिद-अल-हरम में राखी

बता दें कि राखी सावंत उमराह करने मक्का के मस्जिद-अल-हरम गई थीं. आदिल खान दुर्रानी से निकाह के बाद राखी ने इस्लाम धर्म कबूला था. उन्होंने मई 2022 में आदिल से गोपनीय तरीके से निकाह किया था. लेकिन निकाह के एलान के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच दरार पड़ गई. आदिल पर गंभीर आरोप लगाकर राखी ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी.

इसे भी पढ़ें: Dream Girl 2 Box Office Day 5: आयुष्मान खुराना की फिल्म का जलवा कायम, 50 करोड़ क्लब में शामिल ‘ड्रीम गर्ल 2’

वहीं पिछले 6 महीने तक मैसूर जेल में बंद रहने के बाद अब आदिल ने जेल से बाहर आकर राखी सावंत को झूठा बताया. और राखी के लगाए आरोपो पर राखी के खिलाफ एक्शन लेने कीबात कही.

Rohit Rai

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

24 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

39 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

58 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

2 hours ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago