होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
नया संसद भवन
Special session of Parliament : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से संसद में विशेष सत्र बुलाया है. यह 22 सितंबर तक चलेगा. 5 दिन के दौरान इसमें कुल 5 बैठकें होंगी. अभी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस बारे में जानकारी दी. प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर कहा- 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है. अमृत काल के बीच मैं संसद में सार्थक चर्चा और बहस का इंतजार कर रहा हूं.
इससे पहले संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चला था. उस दरम्यान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था. विपक्ष के विरोध के बाद कई बार सत्र बिना कामकाज के स्थगित करना पड़ा था. उस सत्र में विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया था, जो गिर गया. मोदी सरकार ने भारी अंतर से विश्वास जीता.
17वीं लोकसभा का 13वां सत्र
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के मुताबिक, संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) 18 से 22 सितंबर तक बुलाया जा रहा है, जिसमें 5 बैठकें होंगी. बता दें कि भारतीय संसद के दो सदन होते हैं- एक लोअर हाउस और दूसरा अपर हाउस. लोअर हाउस का मतलब से लोकसभा से है. लोकसभा संवैधानिक रूप से आम लोगों का सदन है, जिसमें आम चुनावों से चुने हुए प्रतिनिधि बैठते हैं. भारत के संविधान द्वारा ऐसे सदस्यतों की अधिकतम संख्या 552 हो सकती है. वर्तमान में, सदन में 543 सीटें हैं, जो 543 निर्वाचित सदस्यों के चुनाव द्वारा भरी जाती हैं.
लोकसभा में किसके-कितने सांसद?
लोकसभा में मौजूद सांसदों की बात करें तो सबसे ज्यादा सांसद भाजपा के पास हैं, इस अकेली पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 301 सीटें मिली थीं. वहीं, इसके सहयोगी दलों को मिलाकर एनडीए के सांसदों की संख्या 333 है.
— भारत एक्सप्रेस
महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…
Supreme Court: सेंट्रल विस्टा प्लान में पर्याप्त जगह न मिलने के कारण 135 साल पुरानी…
Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…
Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…
CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…