सांकेतिक फोटो
Road Accident In Brazil: ब्राजील के उत्तरपूर्वी राज्य बाहिया में पर्यटकों को ले जा रही एक मिनी बस और एक ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी राज्य के दमकल विभाग ने सोशल मीडिया पर दी. जिसमें बताया गया कि एक सड़क हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई.
हादसा रविवार रात स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े दस बजे साओ जोस डो जैकुइप शहर के पास एक राजमार्ग पर हुआ. समाचार पत्र ‘फोल्हा डी एस. पाउलो’ की खबर के अनुसार, मिनी बस बाहिया के उत्तरी तट पर पर्यटक स्थल ग्वाराजुबा समुद्र तट की यात्रा के बाद वापस जैकोबिना शहर की ओर जा रही थी.
समाचार पत्र ने संघीय राजमार्ग पुलिस के हवाले से बताया कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर उस वक्त हुई होगी जब वाहन एक दूसरे से आगे निकलने का प्रयास कर रहे होंगे. हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. राजमार्ग पुलिस ने एक न्यूज एजेंसी की ओर से मांगी गई जानकारी का कोई जवाब नहीं दिया.
जैकोबिना की नगर पालिका ने हादसे को लेकर तीन दिनों के शोक की घोषणा की और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि वह शहर के जिमखाने में पीड़ितों के लिए एक सामूहिक प्रार्थना का आयोजन कर रही हैं. हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
यह भी पढ़ें- Earthquake: जापान के बाद अब इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.7 की तीव्रता
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…