Bharat Express DD Free Dish

‘धुरंधर’ देखकर विक्की कौशल ने रणवीर सिंह को बताया अपनी ‘प्रेरणा’, लेकिन इन सुपरस्टार्स का नहीं लिया नाम

बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का खुमार विक्की कौशल पर भी चढ़ गया है. फिल्म देखने के बाद विक्की ने सोशल मीडिया पर लंबा रिव्यू लिखा, जिसमें उन्होंने एडिटिंग से लेकर सपोर्टिंग कास्ट की तारीफ की, लेकिन फिल्म के बड़े सितारों को इग्नोर करना चर्चा का विषय बन गया है.

Vicky Kaushal, Dhurandhar review, Ranveer Singh

Vicky Kaushal Dhurandhar Review: रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस वक्त सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही आग नहीं लगा रही, बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है. फिल्म की आंधी ऐसी है कि बड़े-बड़े सितारे भी इसके मुरीद हो गए हैं. अब इस लिस्ट में ‘छावा’ एक्टर विक्की कौशल का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने फिल्म देखने के बाद एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की. लेकिन, विक्की की इस पोस्ट ने जितनी तारीफें बटोरीं, उससे कहीं ज्यादा एक बड़े ‘सस्पेंस’ को जन्म दे दिया है.

“रणवीर, तुमने मुझे इंस्पायर कर दिया”

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में रणवीर सिंह के किरदार ‘हमजा अली मजारी’ की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा कि एक अभिनेता के तौर पर रणवीर की बारीकियों ने उन्हें प्रेरित किया है. ‘उरी’ के अपने पुराने साथी और डायरेक्टर आदित्य धर के लिए विक्की ने लिखा, “मैं हैरान हूं और बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं. यह सिनेमा का गोल्ड स्टैंडर्ड है.” उन्होंने आर. माधवन (मैडी सर) और राकेश बेदी जैसे सीनियर एक्टर्स की तारीफ में भी कसीदे पढ़े.

आखिर इन दिग्गजों को क्यों किया इग्नोर?

मजेदार बात ये है कि जहां विक्की ने फिल्म के सपोर्टिंग कास्ट और एडिटिंग तक की तारीफ की, वहीं उन्होंने फिल्म के अहम स्तंभों का नाम तक नहीं लिया. विक्की ने अपनी लंबी-चौड़ी पोस्ट में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े नामों का जिक्र तक नहीं किया. फिल्म में सारा अर्जुन ने भी अहम भूमिका निभाई है, लेकिन विक्की की कलम वहां भी खामोश रही.

अब सोशल मीडिया पर फैंस इस बात को लेकर कयास लगा रहे हैं कि क्या यह सिर्फ एक भूल थी या फिर इंडस्ट्री के समीकरणों में कुछ बदलाव आया है? लोग पूछ रहे हैं कि फिल्म के विलेन और प्रमुख किरदारों को सराहे बिना विक्की का रिव्यू अधूरा कैसे रह गया?

ये भी पढ़ें- हनी सिंह के कॉन्सर्ट में जमकर हुआ हंगामा, एंट्री नहीं मिली तो दीवार फांदने लगी फीमेल फैन; वीडियो देख रैपर ने किया रिएक्ट

बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई

विवाद और चर्चाओं के बीच, फिल्म की कमाई की रफ्तार किसी से नहीं थम रही. महज 13 दिनों के भीतर ‘धुरंधर’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में फिल्म की नेट कमाई 899 करोड़ रुपये हो चुकी है. साफ है कि फिल्म अब केवल ब्लॉकबस्टर नहीं, बल्कि एक ‘सुनामी’ बन चुकी है, जो आने वाले समय में कई और रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read