मनोरंजन

Sushant Singh Rajput की मौत के 2 साल बाद Rhea Chakraborty को मिला नया प्यार! जानें किसे डेट कर रहीं एक्ट्रेस?

Sushant Singh Rajput:  सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम खूब सुर्खियों में था. रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप लगा था. इसके बाद रिया और उनके भाई को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी. जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को खूब यूजर्स ने ट्रोल किया था. अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं. बंटी टी स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की फील्ड में सबसे बड़ी मैनेजमेंट फर्मों में से एक के मालिक है.

 

सुशांत सिंह की मौत के कुछ समय पहले रिया ने अभिनेता को किया था डेट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कुछ समय पहले रिया ने दिवंगत अभिनेता को डेट किया था. वह सुशांत के साथ सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें साझा करती रहती थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत की मौत के दो साल बाद रिया को फिर से प्यार हो गया है. वो दोनों साथ हैं और अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहते हैं. रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि पिछले कुछ सालों में रिया ने जो कुछ भी झेला है, बंटी उसका कंधा और सपोर्ट सिस्टम रहा है. जब चीजें खराब हो रही थीं तो वह उसके लिए वहां थे’.

ये भी पढ़ें- Salaam Venky Leaked: रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन ‘लीक’ हुई काजोल की फिल्म, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ेगा असर!

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि रिया पास्ट में बंटी की क्लाइंट्स में से थी और जब सुशांत की मौत के संबंध में रिया से पूछताछ की गई तो बंटी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. बता दें कि रिया चक्रवर्ती से पहले बंटी सजदेह का नाम सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी जुड़ चुका है. इसके अलावा वह सुष्मिता सेन के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं.

सुशांत के निधन के बाद, अभिनेता के परिवार ने रिया पर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने, पैसे के लिए उनका शोषण करने और उनकी मौत में भूमिका निभाने का आरोप लगाया था. जिसके बाद अभिनेत्री से प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पूछताछ की थी. इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी उनसे पूछताछ की थी और 2020 में एक महीने के लिए रिया जेल भी जा चुकी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 minute ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

18 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

18 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

26 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

44 minutes ago