रिया चक्रवर्ती
HiBox App Scam: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस को नोटिस भेजा है. हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटाले का खुलासा हुआ है. इसके पहले पुलिस ने इन मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव समेत चार इन्फ्लुएंसर्स को नोटिस भेजा था. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस भेजा है. रिया पर आरोप है कि उन्होंने विज्ञापनों के जरिए लोगों को इस ऐप मे निवेश करने के लिए कहा. इस मामले में 500 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने पहले ही इस धोखाधड़ी के मुख्य साजिशकर्ता सिवाराम को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी की स्थापना की थी. इसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप लॉन्च किया गया. इस ऐप के माध्यम से लगभग 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है. इस घोटाले में कई बड़ी हस्तियों और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर्स का भी नाम सामने आ रहा है.
हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना तौर पर पेश किया गया है. इस ऐप में साइन अप करके यूजर्स अपने पैसे निवेश करते हैं. ऐप दावा करता है कि ये एक से पांच फीसदी तक ब्याज देता है. इसके अलावा ये एक महीने में 30-90 फीसदी तक रिटर्न का आश्वासन भी देता है. शुरुआत में इस ऐप ने रिटर्न दिए, लेकिन जुलाई 2024 में तकनीकी समस्याओं और कानूनी वैधता का हवाला देते हुए भुगतान रोक दिया गया. इसके बाद कई यूजर्स ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
ये भी पढ़ें: इस फिल्म का बजट था इतना कम कि बीच सड़क कार में कपड़े बदलती थीं Vidya Balan, रिलीज के बाद की थी छप्परफाड़ कमाई
पुलिस कमिश्नर हेमंत तिवारी ने बताया कि HIBOX एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जो एक सुनियोजित घोटाले का हिस्सा था. आरोपी ने आवेदन के माध्यम से दैनिक 1 से 5 प्रतिशत और मासिक 30 से 90 प्रतिशत तक की गारंटीशुदा रिटर्न का वादा किया था. इस मामले के मुख्य आरोपी, शिवराम, जो चेन्नई का निवासी है, पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
पुलिस ने कई यूट्यूबर्स और प्रभावितों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिनमें रिया चक्रवर्ती, भारती सिंह, एल्विश यादव के साथ-साथ सौरव जोशी, हर्ष लिंबाचिया, अभिषेक मल्हान, दिलराज सिंह रावत, पूरव झा, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह और अमित शामिल हैं. इस घोटाले से जुड़े लोगों को पुलिस नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुला रही है. इसी कड़ी में रिया चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…
PF New Rules: पीएफ नियमों में बड़े बदलाव के तहत वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये…
पूरे देश में मंगलवार को बड़े धूमधाम से विजयादशमी मनाई जा रही है. इस अवसर…
UGC NET Exam: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…
कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…