Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Salaam Venky Leaked: रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन ‘लीक’ हुई काजोल की फिल्म, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ेगा असर!

Salaam Venky Leaked: काजोल की फिल्म सलाम वेंकी रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई है. ये फिल्म शुक्रवार को ही सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है.

Salaam Venky Leaked

सलाम वेंकी ऑनलाइन हुईं लीक

Salaam Venky Online Leaked:  काजोल (Kajol) और विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) की फिल्म सलाम वेंकी (Salaam Venky) शुक्रवार को सिनेमाघरों पर रिलीज हो चुकी है. मां-बेटे की इस कहानी को देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ रहे हैं. सलाम वेंकी के रिलीज होते ही फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लग गया है. रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. लोग इस पाइरेटिड साइट्स से एचडी में डाउनलोड करके देख रहे हैं. जिसकी वजह से इसके कलेक्शन पर असर पड़ेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलाम वेंकी कई पाइरेटिड साइट्स पर एचडी में मिल रही है. जिसे लोग डाउनलोड करके देख रहे हैं. बता दें, ये पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म रिलीज होने के बाद ऑनलाइन लीक हो गई है. इससे पहले दृश्यम, फ्रेडी और कई फिल्मों को इसका सामना करना पड़ा है. पाइरेटिड साइट्स पर फिल्में रिलीज के कुछ घंटों बाद ही एचडी में मिलने लगती हैं.

ये भी पढ़ें- Moving in with Malaika: घर के बाहर ‘तलाकशुदा’ का नेमप्लेट क्यों लगाना चाहती हैं मलाइका? ख़ुद बताई वजह

मेकर्स को लगेगा झटका

सलाम वेंकी के ऑनलाइन लीक होने का सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ने वाला है. जिसकी वजह से फिल्म को बजट जितना कलेक्शन करने में भी
टाइम लगेगा.  30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बहुत ही कम कलेक्शन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलाम वेंकी ने पहले दिन महज 60 लाख का बिजनेस किया है. सलाम वेंकी की बात करें तो इसमें एक मां के चैंलेज दिखाए गए हैं. फिल्म में काजोल और विशाल के साथ राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, प्रकाश राज और अहाना कुमरा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. साथ ही आमिर खान का कैमियो है जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

ऐसा था आमिर के साथ काम का अनुभव

काजोल ने आमिर खान के साथ दोबारा काम करने का अनुभव शेयर किया था. उन्होंने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में कहा था- आमिर बहुत शानदार हैं. आमिर के बारे में खास बात ये है कि वह काम स्टाइल के लिए नहीं करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest