मनोरंजन

Salman Khan ने खुद के डांस का उड़ाया मजाक, बोले- Love का तो पता नहीं गिरना तय है

सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में है. हालहि में रिलीज हुआ फिल्म का गाना ‘जी रहे थे हम’ के डांस स्टेप ने ट्विटर पर सभी ‘लेग डे’ मिम्स को वापस ला दिया है. इस गाने को सलमान खान ने खुद गाया है. इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े है और दोनो के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. सलमान ने पांच साल के लंबे समय के बाद गाने के लिए माइक उठाया है. इस गाने की घोषणा खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर की थी.

सलमान ने सॉन्ग की रिलीज डेट और गाने का लिंक भी शेयर किया है. मजाक को जानते हुए भी सलमान ने अपने डांस स्टेप का मज़ाक उड़ाया और वो फिर मीम बन गया है. इस गाने के बारे में पोस्ट करते हुए खान ने अपने फैन्स को एक चैलेंज भी दिया है. उन्होंने फैन्स को गाने का हुक स्टेप करने का चुनौती दी है.

गाने को शेयर करते हुए सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “वो जो फॉलिंग वाला स्टेप है, जिसमें कोई स्टेप नहीं है, वो करके दिखा दो…लव का तो पता नहीं गिरना तय है“

आपको बता दे कि, इस गाने में सलमान खान ब्लश करते हुए नजर आ रहें है और वह अपनी फीलिंग्स को पूजा हेगड़े को बताते हुए दिख रहें है. गाने में राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, और जस्सी गिल भी नजर आ रहे हैं. इससे पहले फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के दो गाने ‘नइयो लगदा’ और ‘बिल्ली बिल्ली’ रिलीज हो चुके है, जिस पर फैन्स द्वारा जमकर प्यार बरसाया गया है. भाईजान के इस नए गाने को भी ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

7 minutes ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

17 minutes ago