मनोरंजन

Pathaan के साथ आया ‘किसी का भाई, किसी की जान’, धांसू टीजर देख थिएटर में बजने लगी सीटियां

Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan: पठान आ चुकी है… अब पर्दे पर भाईजान आने वाले हैं. जी हां, सलमान खान की मूवी ‘किसी का भाई, किसी की जान’ टीजर लॉन्च हो चुका है. टीजर के मुताबिक, सलमान खान के स्वैग और एक्शन में कोई कमी नहीं रखी गई है. सलमान खान फिल्म के बैनर तले इस मूवी को बनाया गया है. पठान मूवी के साथ ही ‘किसी का भाई किसी की जान’ मूवी का टीजर भी लॉन्च किया गया. जैसे ही पठान मूवी के बीच थिएटर में सलमान की फिल्म का टीजर आया, फैंस चिल्लाने लगे और सीटियां बजने लगीं.

फिलहाल, पठान की पहले ही दिन जबरदस्त धमक और भाईजान के सनसनी टीजर ने 2023 में बॉलीवुड के लिए जबरदस्त शुरुआत की है. ऐसा लगता है कि ऐसी फिल्में बॉलीवुड से दूर हो चुकी जनता को एक बार फिर थिएटर की ओर खींचने में सफलता हासिल करने लगी हैं. ‘किसी का भाई किसी की जान’ को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सलमान खान के अलावा नॉर्थ और साउथ दोनों के स्टारकास्ट मौजूद हैं.

फिल्म में एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का भरपूर कॉकेटल है. 1 मिनट 43 सेकंड के टीजर को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. भाईजान की फिल्म का टीजर आने के साथ ही फैंस इसे ब्लॉकबस्टर बताने लगे हैं. शहनाज गिल और पलक तिवारी भी इस फिल्म में नजर आएंगी. साथ ही सिद्धार्थ निगम भी इस मूवी में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Pathaan Movie: 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान ने दी दस्तक, पहले ही दिन ‘पठान’ ने मचाया गदर

4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख की वापसी

4 साल के लंबे वक्त के बाद शाहरुख खान ने सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे दी है. 2023 की सबसे बड़ी फिल्म पठान थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. सिनेमाघरों के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है. किंग खान के फैंस के बीच जश्न का माहौल है क्योंकि किंग ऑफ रोमांस इस बार फुल ऑन एक्शन अवतार में दिखेंगे. इस मूवी के लिए शाहरुख ने अपनी बॉडी पर भी काफी मेहनत की है. दीपिका के साथ एक्टर की केमिस्ट्री देखने लायक है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

45 minutes ago

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

1 hour ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

1 hour ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

1 hour ago