मनोरंजन

Anant Ambani Pre Wedding समारोह में नाचे सलमान और रणबीर-दीपिका, इन गानों पर लगाए ठुमके

Anant Ambani Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग का जश्न जामनगर में शुरू हो गया है. इसमें भारत और दुनिया भर के सेलिब्रिटी शामिल हो रहे हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिनों के प्री-वेडिंग उत्सव में गायिका रिहाना, अभिनेता शाहरुख खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी और कई अन्य लोगों के साथ-साथ मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान सहित भारत और दुनिया भर की मशहूर हस्तियां हिस्सा ले रही हैं. अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग उत्सव जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है. ऐसे में सलमान खान और रणबीर-दीपिका ने इन गानों पर ठुमके लगाते हुए चार चांद लगा दिए है.

इन सेलेब्स ने दी डांस परफॉर्मेंस

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के फंक्शन चल रहे हैं. जलसे में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपने डांस परफॉर्मेंस का जलवा दिखाया. अनन्या पांडे, सारा अली खान, खुशी कपूर,जाह्नवी कपूर, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डांस परफॉर्मेंस दी. इसके अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण ने ग्ल्ला-गूड़ियां गाने पर डांस कर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया. वहीं अब जाने-माने अभिनेता सलमान खान ने भी हीरिए सेहरा बांध कर मैं तो आया रे जैसे कई गानों पर थिरकते नजर आए.

बोलिवुड के तीनो खान ने एक साथ डांस कर पूरे समारोह में लगाया चार चांद

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग का जश्न जामनगर में शुरू हो गया है. इसमें भारत और दुनिया भर के सेलिब्रिटी शामिल हो रहे हैं. इसी बीच शाहरुख खान ने जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न में उन्होंने पठान गान पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी.

ये भी पढ़ें:Anant Ambani Pre Wedding समारोह में तीसरे दिन जग्गी वासुदेव और दीपिका पादुकोण समेत इस अंदाज में दिखीं दिग्गज हस्तियां

दुल्हन की तरह सजाया गया वेडिंग वेन्यू

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग वेन्यू को पीली कलर की लाइट्स से सजाया गया है. मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति को लाइट्स की मदद से बनाया गया है.

प्री-वेडिंग सेरेमनी ड्रेस कोड आया सामने

अनंत राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी फंक्शन के ड्रेस कोड भी सामने आ गया है. इसमें शुक्रवार 1 मार्च को होने वाले फंक्शन’In Evening An Everland’ के लिए ‘एलीगेंट कॉकटेल’ ड्रेस कोड डिसाइड किया गया था. यह फंक्शन 22 डिग्री सेल्सियल से 25 डिग्री सेल्सियल के बीच सेलिब्रेट किया जाएगा. वहीं कल शनिवार यानी 02 मार्च को होने वाले फंक्शन ‘मेला Rouge’ के लिए ‘DAZZLING DESI ROMANCE’ ड्रेस कोड डिसाइड किया गया था. यह फंक्शन 22 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच सेलिब्रेट किया जाएगा. अब आज यानी 3 मार्च का ड्रेस कोड भी सामने आ गया है जिसमें ‘Hastakashar’ फंक्शन के लिए ‘हेरिटेज इंडियन’ ड्रेस कोड डिसाइड किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

35 minutes ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

2 hours ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

3 hours ago