Categories: मनोरंजन

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में यूपी पुलिस ने आरोपी सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस अब गायक समर सिंह को लेकर वाराणसी जाएगी. समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आकांक्षा की मां मधु दुबे ने सारनाथ थाने में केस दर्ज कराया है.

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) मौत मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि वाराणसी पुलिस ने आरोपी गायक समर सिंह (Singer Samar Singh) और उसके भाई संजय सिंह (Sanjay Singh) के खिलाफ लुकआउट नोटिस (lookout Notice) जारी किया है.

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका को संदिग्ध ठहराया था. बिना विसरा रिपोर्ट आये पोस्टमार्टम रिपोर्ट डिस्कोलज करने को उन्होंने असंवैधानिक बताया था. इसके साथ ही इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सीएम योगी के नाम लिखा पत्र एडीएम को सौंपा था.

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey Death: आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में आरोपी सिंगर समर सिंह ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, लगाई ये गुहार

वहीं, इस मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह ने अपने बचाव में इलाहाबाद हाई कोर्ट में धारा 482 के तहत याचिका दायर की है. सूत्रों के मुताबिक, सिंगर ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की गुहार लगाते हुए याचिका दायर की है.

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा (Akanksha Dubey) दुबे बीते 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थी. उनके गले में फांसी का फंदा लगा पाया गया था. इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

3 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

19 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

22 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

22 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

26 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

37 minutes ago