होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Dasar Box Office Collection Day 8: साउथ के सुपरस्टार नानी की हालिया रिलीज ‘दशहरा’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. साउथ की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड भी बना लिया है. हालांकि, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद अब फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट आ रही है. आइए यहां जानते हैं कि पैन इंडिया फिल्म ‘दशहरा’ ने गुरुवार को कितनी कमाई की?
दक्षिण भारतीय तड़का वाली फिल्म ‘दशहरा’ को अपने शुरुआती दिन से ही दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म में नानी और कीर्ति सुरेश की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है. फिल्म का फर्स्ट हाफ हो या इंटरवल या क्लाइमेक्स, सब कुछ रोमांचकारी है. इसी वजह से सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. हालांकि, सप्ताह के दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है. इन सबके बीच ‘दशहरा’ की 8वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दशहरा’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी गुरुवार को महज 2 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 69.05 करोड़ रुपये हो गई है.
‘दशहरा’ को 68 करोड़ के बजट में बनाया गया है और रिलीज के 8 दिन के अंदर ही फिल्म ने अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब ये साउथ फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. वहीं स्टार कास्ट की बात करें तो श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दशहरा’ में नानी, कीर्ति सुरेश के साथ दीक्षित शेट्टी ने भी अहम भूमिका निभाई है. इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया गया है.
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…
UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…