होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
CNG-PNG Price Cut: सीएनजी-पीएनजी जैसी प्राकृतिक गैस की कीमतों में निकट भविष्य में कमी आ सकती है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने प्राकृतिक गैस के दाम तय करने के नए फॉर्मूले को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए नए फॉर्मूले के तहत घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत अब भारतीय क्रूड बास्केट की कीमत के आधार पर तय की जाएगी. जबकि अभी तक घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत दुनिया के चार प्रमुख गैस ट्रेडिंग हब- हेनरी हब, अल्बाना, नेशनल बैलेंसिंग प्वाइंट यूके और रशियन गैस के दाम के आधार पर तय होती थी.
इस फैसले से अगले दो दिन यानी शनिवार से सीएनजी और पीएनजी के दाम कम हो जाएंगे. पीएनजी की कीमत में 10 फीसदी की कमी आएगी. वहीं सीएनजी की कीमत में करीब 6 से 9 फीसदी तक की कमी आएगी. कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले लिए गए हैं, जिसमें पेट्रोलियम मंत्रालय को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के लिए एक नए फॉर्मूले को मंजूरी दी है.
नए फॉर्मूले के तहत गैस के दाम हर महीने तय होंगे. जबकि पुराने फॉर्मूले के तहत हर छह महीने में गैस के दाम तय किए जाते थे. साथ ही नए फॉर्मूले के तहत, पिछले एक महीने के लिए भारतीय क्रूड बास्केट की कीमत को घरेलू प्राकृतिक गैस के मूल्य आधार के रूप में लिया जाएगा. पहले पुराने फॉर्मूले के तहत दुनिया के सभी चार गैस ट्रेडिंग हब के पिछले साल के भाव का औसत लिया जाता था और फिर तीन महीने के अंतराल पर लगाया जाता था.
सरकार का दावा है कि नए फॉर्मूले के लागू होने से सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में कमी आएगी. इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर कीमत पर गैस मिलेगी. इसके अलावा फर्टिलाइजर कंपनियों को सस्ती गैस मिलेगी, जिससे फर्टिलाइजर सब्सिडी कम होगी. नए फॉर्मूले के लागू होने से एनर्जी सेक्टर को सस्ती गैस मिलेगी. इससे घरेलू गैस उत्पादक देश और अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित होंगे.
Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…
Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…
UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…
Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…