Elephantiasis: जैसा कि आप सभी जानते हैं मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और गैस्ट्रोएन्टराइटिस जैसी घातक बीमारियां होती हैं. यह बातें जान लेना इसलिए जरूरी है क्योंकि बारिश की वजह से मच्छर पैदा होता है. मॉनसून के मौसम में मच्छरों का प्रकोप और बढ़ जाता है. जो आपको शारीरिक रूप से लाचार बना सकता है. जिसकी वजह से एलिफंटाइटिस जैसी बीमारियां फैलने लगती है. पर क्या आप जानते है कि एलिफंटाइटिस क्या होता है. यह बीमारी एक परजीवी के कारण फैलती है जो कि मच्छर के काटने से शरीर के अंदर प्रवेश करता है. तो आइए जानते हैं क्या है इस बीमारी के लक्षण और किस तरह से ये बीमारी आपको प्रभावित कर सकती है.
एलिफंटाइटिस बीमारी को फाइलेरिया कहा जाता है. आम भाषा में इसे हाथी पांव कहते है. बता दें कि यह एक तरह का संक्रमण रोग है जो कि फाइलेरिया बैंक्रॉफ्टी नामक के परजीवियों की वजह से होता है. इसका प्रसार क्यूलेकस नाम के विशेष प्रकार के मच्छरों के काटने से होता है. इसे शरीर में सूजन और बुखार हो सकता है. कुछ मामले में शरीर की बनावट बदल जाती है. ज्यादातर पांव में सूजन हो जाती है इससे हमारा लसिका तंत्र संक्रमित हो जाता है. लसिका तंत्र शरीर में फ्लूड के स्तर को संतुलित करता है और आपके शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है. लेकिन जब यह कीड़ा आपको काट लेता है तो लसिका तंत्र असंतुलित हो जाता है. इस वजह से शरीर में सूजन आ जाती है.यह सूजन घटती बढ़ती रहती है. लेकिन जब यह वॉर्म में लसिका तंत्र की नालियों के अंदर मर जाते हैं. तब लिम्फ वेसल के लिए बंद हो जाते हैं और उस स्थान की त्वचा मोटी और कड़ी हो जाती है. कुछ रोगियों में ऑपरेशन के द्वारा लिंफ वेसल्स का नया रास्ता बनाया जाता है.
इस बीमारी से इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है इसकी वजह से शरीर में गंभीर बदलाव आते हैं. जैसे सूजन खासकर के पैरों में देखने को मिल सकता है. इसके अलावा बुखार हो सकता है.आपकी बाहों, पैरों स्तनों में तरल पदार्थों का निर्माण हो सकता है.त्वचा का रंग सामान्य से अधिक गहरा हो जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…