Heeramandi Review
Heeramandi Review: इस साल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ आखिरकार OTT पर रिलीज हो गई है. वहीं वेब सीरीज को लेकर मिक्स रिव्यू फैंस से मिल रहे हैं. इसी बीच बिग बजट शो के बारे में बात करते हुए संजय लीला भंसाली ने बताया कि वह 70 और 90 के दशक की तीन अदाकाराओं को वेब सीरीज में लेना चाहते थे. इतना ही नहीं लिस्ट में दो पाकिस्तानी एक्टर्स का भी नाम शामिल है, लेकिन कहानी इतनी विस्तृत थी, इसलिए फिल्म नहीं बन पाई. 8 एपिसोड की इस सीरीज को देखने के लिए आपको नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. आइए जानते हैं ‘हीरामंडी’ के रिव्यू…
पहले जान लीजिए संजय लीला भंसाली ने प्रीमियर पर लिली सिंह से बात करते हुए बताया कि हीरामंडी का आईडिया उनके पास 18 साल से है. उन्होंने कहा, “यह 18 साल पहले की बात है, एक समय रेखा जी, करीना और रानी मुखर्जी थीं. फिर यह दूसरी कास्ट में बदल गई. इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि हीरामंडी एक फिल्म होने वाली थी. गौरतलब है कि हीरामंडी आजादी से पहले के लाहौर में, तवायफों और नवाबों की दुनिया पर बेस्ड है.
बता दें, संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्ट की गई पहली वेब सीरीज, हीरामंडी द डायमंड बाजार में मनीष कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ताहा शाह, फरदीन खान और शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन अहम रोल में नजर आ रहे हैं.
‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की बात करें तो नेटफ्लिक्स वेब सीरीज में यहां मनीषा कोइराला और उनसे जुड़ी औरतों के जरिये हीरामंडी के शानो-शौकत के आखिरी पलों को दिखाया है. वेब सीरीज में मनीषा कोइराला और सोनाक्षी सिन्हा के जरिये जहां ताकत का संघर्ष नजर आता है. तो वहीं शर्मीन सहगल के जरिये ऐसी लड़की की कहानी दिखाई है जो इस दुनिया से दूर रहना चाहती है. वहीं कोई आजादी के लड़ाई के लिए आवाज बुलंद कर रही है तो किसी की अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी है.
इनके अलावा हीरामंडी में कुछ नवाब जो मल्लिकाजान की चौखट पर आते हैं. इस तरह से संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी के जरिये उस दौर की कहानी को दिखाया है जो बहुत ही कम देखने को मिली है. लेकिन कहानी में पात्र और घटनाएं पिरोई हुई नजर नहीं आती हैं. सिर्फ पैसे का जलवा नजर आता है और यह दिखता है कि किसी भी सामान्य चीज को कितना भव्य बनाया जा सकता है.
रेटिंग: 2.5/5 स्टार
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…