देश

Varanasi Viral Video: अचानक सिर में दर्द होने के बाद जिम में गिरा 32 साल का युवक…मौत

Varanasi Viral Video: देश भर के तमाम हिस्सों से नाचते-गाते या फिर टहलते हुए या जिम में एक्सरसाइज करते हुए युवाओं की मौत की खबर तेजी से सामने आ रही है. इन घटनाओं से सम्बंधित वीडियो भी चौंका रहे हैं और लगातार सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही है और इसके शिकार युवा और बच्चे भी क्यों हो रहे हैं. बता दें कि इन सभी घटनाओं की वजह हार्ट अटैक को ही बताया जा रहा है. इसी तरह एक ताजा सीसीटीवी फुटेज उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक जिम में एक्सरसाइज कर रहा है और फिर अचानक जमीन पर गिर पड़ता है और उसकी मौत हो जाती है.

ये भी पढ़ें-जानें CoWIN प्रमाणपत्रों से क्यों हटा दी गई है पीएम मोदी की फोटो? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कारण

हैरान करने वाली ये घटना वाराणसी के सिद्धगिरी बाग इलाके से आई है. बताया जा रहा है कि एक्सरसाइज के दौरान युवक के सिर में पहले तेज दर्द शुरू हुआ, जब तक लोग समझ पाते तब तक वो अचानक जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. तो वहीं जिम में लगे सीसीटीवी में ये पूरी घटना कैद होने के बाद अब सोशल मीडिया पर इसका फुटेज वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक युवक का नाम दीपक गुप्ता है और वो पियरी इलाके का रहने वाला है. बताया जा रहा है दीपक की मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हुई. गौरतलब है कि इस तरह की घटनाओं के पहले भी वीडियो सामने आ चुके हैं. हाल ही में होटल में खाना खाने के दौरान एक शख्स को हार्टअटैक हो गया था.

कभी नहीं पड़ा बीमार

मृतक के भाई दिलीप गुप्ता ने कहा कि मुझे याद नहीं कि वो आखिरी बार कब बीमार पड़ा था. पिछले 10 सालों में उसे कभी कोई बीमारी नहीं हुई. दीपक अपनी सेहत का बहुत की ख्याल रखता था. 9 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. उसका एक बेटा भी है.

डाक्टर ने दी ये सलाह

बीएचयू के न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर रवि शंकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर आपको थकान या फिर तनाव महसूस हो रहा है तो वर्कआउट न करें. क्योंकि इससे दिमाग की नसों पर दबाव पड़ता है. खासकर ब्लडप्रेशर के मरीजों को और भी एहतियात बरतने की जरूरत है. क्योंकि उनको ब्रेन हेमरेज का खतरा रहता है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

3 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

13 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

15 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

25 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

33 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

41 minutes ago