Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत, 50 फुट गहरी खाई में गिरी कार

Vaibhavi Upadhyay Death: ”साराभाई वर्सेज साराभाई’ एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। ‘जैस्मिन’ की भूमिका निभाने वालीं वैभवी के साथ यह हादसा हिमाचल प्रदेश में हुआ। वैभवी उपाध्याय की कार एक 50 फुट गहरी खाई में गिर गयी थी, जिससे उनकी मौत हो गई।

Vaibhavi Upadhyay Death

अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय

Edited by

Vaibhavi Upadhyay Death: टेलीविजन धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सोमवार को हिमाचल प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हादसा कुल्लू जिले के बंजार इलाके में उस समय हुआ जब वैभवी उपाध्याय अपने मंगेतर के साथ यात्रा कर रही थीं और एक मोड़ पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा.

कुल्लू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) साक्षी वर्मा ने बताया, “वैभवी ने खिड़की के रास्ते वाहन से बाहर निकलने की कोशिश की, जिसके कारण उनके सिर में चोट लग गई जो घातक साबित हुई, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बच गया.” वर्मा ने बताया कि अभिनेत्री का अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई में होगा.

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के निर्माता जे डी मजीठिया ने बुधवार को सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर साझा की. उन्होंने लिखा, “जीवन इतना अप्रत्याशित है. एक बहुत ही उम्दा अभिनेत्री, प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया. उन्हें ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की ‘जैस्मीन’ के रूप में जाना जाता है. उनकी उत्तरी राज्य में एक दुर्घटना में मौत हो गई.”

ये भी पढ़ें: Nitesh Pandey Passes Away: ‘अनुपमा’ एक्टर नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के कलाकारों सतीश शाह, देवेन भोजानी, रूपाली गांगुली, सुमीत राघवन ने भी सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी. वैभवी ने दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘छपाक’ तथा टीवी शो ‘‘सीआईडी’’ और ‘अदालत’ में भी काम किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital