मनोरंजन

Satish Kaushik Death: फिल्म डायरेक्टर और अभिनेता सतीश कौशिक का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Satish Kaushik Death: मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का निधन हो गया है. उन्होंने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. अभिनेता अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने दोस्त के निधन की जानकारी दी. उन्होंने कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया. खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की. वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताया.

अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है. उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है. अनुपम खेर ने कहा, ‘‘ बेचैनी महसूस होने के बाद उन्होंने चालक से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा. रास्ते में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा.’’ उन्होंने ट्वीट किया, जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम! ओम् शांति

ये भी पढ़ें: Bholaa Trailer: रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू ट्रेलर, एकबार फिर अजय संग नजर आएंगी तब्बू

वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताया.

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व छात्र कौशिक को ‘जाने भी दो यारों’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में निभाए उनके किरदारों के लिए काफी सराहना मिली. हास्य अभिनेता के तौर पर भी कौशिक ने काफी लोकप्रियता हासिल की. वह एक निर्देशक भी थे, उन्होंने ‘तेरे नाम’, ‘मुझे कुछ कहना है’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago