देश

Weather Update: होली पर मौसम ने बदला मिजाज, कई राज्यों में हुई बारिश, आने वाले दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी, जाने कैसा रहेगा हाल ?

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम में बदलाव को देखने को मिला है. कई राज्यों में होली के दिन बारिश देखने को मिली. जिससे न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली में पूरे दिन बादल छाय रहे और शाम के समय में बारिश ने ठंडक बढ़ा दी. आज (गुरुवार) को भी दिल्ली में बादल छाय रहे सकते हैं. इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी. बारिश होने की वजह से एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है.

होली के दिन दिल्ली एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हल्की बूंदाबांदी हुई. इसके साथ तेज हवाओं ने लोगों में ठंड पैदा कर दी. भारत मौसम विज्ञान ने दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी. मौसम विभाग ने कहा था कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और दक्षिणी दिल्ली के आस-पास के इलाकों में गरज के साथ बहुत हल्की या हल्की बारिश होने की संभावना है.

आने वाले दिनों में होगी भीषण गर्मी

स्काईमेट के अनुसार, आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ेगी. सूरज की तेज तपिश दिन में पसीना छुड़ाने के लिए काफी होगी. 12 मार्च से पूरे हफ्तेभर तापमान काफी बढ़ सकता है. इस दौरान दिल्ली में बारिश की भी कोई संभावना नहीं है. बता दें इस फरवरी के महीने में ही काफी गर्मी हो गयी थी जिसके बाद मार्च की शुरुआत में भी तेज गर्मी का अहसास हुआ था और तापमान 34 डिग्री तक चला गया था.

यह भी पढ़ें- 59 करोड़ की शराब पी गए दिल्लीवाले, नए साल से ज्यादा होली पर हुई बिक्री

विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले समय में दिल्ली में भीषण गर्मी होने वाली है और तापमान 40 से 42 डिग्री तक चला जाएगा. 12 मार्च के बाद गर्मी के तेजी से बढ़ने की संभावना जताई गई है. दिल्ली में 10 मार्च से धूप की तपिश बढ़ेगी. हवाएं कमजोर पड़ जाएंगी और गर्मी अपना रूप दिखाना शुरू कर देगी.

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी होली के बाद अभी मौसम इसी तरह का रहेगा कई राज्यों में बारिश होने के आसार जताय जा रहे हैं. 10 मार्च तक अगले दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में यही स्थिति रहेगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

16 minutes ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

18 minutes ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

37 minutes ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

49 minutes ago

चक्रवात अर्णव के चलते झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में KG से 12वीं तक की कक्षाएं हुई स्थगित

चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

52 minutes ago

दिवाली-छठ पर टिकट की टेंशन खत्म, रेलवे ने 30% बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…

1 hour ago