मनोरंजन

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर आउट, कृति सेनन के संग जमकर रोमांस करते नजर आए शाहिद कपूर

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है जो काफी मजेदार है. अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 फरवरी को वेलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बार कहानी भी एकदम अलग है, जो फैंस को जरूर पसंद आएगी. फिल्म में कृति सेनन एक रोबोट बनी हैं, और शाहिद कपूर रोबोटिक्स के स्पेशलिस्ट हैं. ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर को रोबोट बनीं कृति सेनन से प्यार हो जाता है.

देखें जबरदस्त ट्रेलर

इस ट्रेलर के रिलीज के बाद अब फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.  ट्रेलर में आपको रोमांस और फैमिली ड्रामे के साथ जमकर कॉमेडी भी देखने को मिलेगी.  ट्रेलर में दिखाया गया है कि शाहिद कपूर कृति सेनन संग खूब इश्क फरमाती हैं शाहिद को कृति से इतना प्यार हो जाता है कि वो उनसे शादी करने के लिए तैयार हो जाते हैं और अपनी फैमिली से मिलवाने ले जाते हैं. अमेरिकन लड़की होने की वजह से शाहिद की फैमिली इस शादी के लिए मान जाती है और काफी खुश होती है. लेकिन तभी कहानी में एक ट्विस्ट आता है. शाहिद को पता चलता है कि वो जिस लड़की से प्यार करते हैं वो कोई आम इंसान नहीं, बल्कि एक रोबोट है. बस यहीं से कहानी एक नया मोड़ लेती है.

फैंस को ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर पसंद आया है. फैंस शाहिद और कृति की जोड़ी को ‘डेडली कॉम्बिनेशन’ बता रहे हैं और खूब तारीफ कर रहे हैं. फैंस ने फिल्म के कॉन्सेप्ट की तारीफ की है. हालांकि कुछ का कहना है कि यह कुछ-कुछ टीवी सीरियल ‘बहू हमारी रजनीकांत’ से मिलता-जुलता है.

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क मैगजीन के ‘Vulture 2023 Annual Stunt Awards’ के लिए नॉमिनेट हुईं शाहरुख खान की ये फिल्में

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी समेत कई दिग्गज एक्टर्स लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर अमित जोशी और आराधना शाह हैं. ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ इसी साल वैलेंटाइन वीक में यानी 9 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

19 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

48 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago