खेल

ICC U-19 World Cup 2024: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया करेगी अभियान की शुरुआत, जानें कब होगी पाकिस्तान से भिड़ंत?

Under-19 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका की मेजबानी में शुक्रवार 19 जनवरी से अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है. टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच ऑयरलैंड और अमेरिका के बीच होगी. वहीं दूसरे मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी. 24 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 41 मैच खेले जाएंगे. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है. इसके साथ ही इस बार की डिफेंडिंग चैंपियन भी है.

उदय सहारन की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया

यश ढुल की कप्तानी में भारत ने साल 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. इस बार भारत उदय सहारन की कप्तानी में उस खिताब को बचाने के लिए उतरेगी. भारतीय टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. कप्तान उदय सहारन खुद मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज हैं. अंडर-19 एशिया कप में भी भारतीय टीम उन्हीं के नेतृत्व में मैदान पर उतरी थी. उनकी कप्तानी में सेमीफाइनल मैच में भारत को बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वर्ल्ड कप में भारत के अलावा साउथ अफ्रीका की टीम भी इस बार खिताब की प्रबल दावेदार दिख रही है.

सुपर 6 में भारत-पाकिस्तान की हो सकती है टक्कर

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान से नहीं भिड़ेगी क्योंकि भारत को पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में है. ग्रुप ए में भारत के साथ आयरलैंड, बांग्लादेश और संयुक्त राज्य अमेरिका है. जबकि ग्रुप डी में पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान, नेपाल और न्यूजीलैंड की टीम शामिल है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत सुपर 6 में ही संभव है. ग्रुप स्तर पर तीन-तीन टीमें सुपर 6 के लिए क्वालिफाई करेंगी. उसके बाद 4 टीमें सेमीफाइलन के लिए जाएंगी और अंत में दो टीमें फाइनल के लिए निकलेंगी.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: आखिरी मैच में जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन में दिखे किंग कोहली, तस्वीरें हुई वायरल

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप

ग्रुप ए- भारत, आयरलैंड, बांग्लादेश, संयुक्त राज्य अमेरिका
गुर्प बी- इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज
ग्रुप सी- ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे
ग्रुप डी- अफगानिस्तान, नेपाल, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान

ग्रुप स्टेज में भारतीय अंडर-19 टीम के मैच

20 जनवरी को बांग्लादेश बनाम भारत, 25 जनवरी को भारत बनाम आयरलैंड, 28 जनवरी को भारत बनाम अमेरिका. सभी मुकाबले ब्लोमफोंटेन के मैंगौंग ओवर में भारतीय समयानुसार डेढ़ बजे से शुरु होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

1 hour ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago