मनोरंजन

Shahid Kapoor और Kriti Sanon की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन आएगा ट्रेलर

Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में एक्टर शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी. फिल्म मेकर्स ने आज बुधवार को फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है. शेयर किए गए नए पोस्टर में फिल्म के फेमस कपल कृति सेनन और शाहिद कपूर को एक साथ प्यार से पोज देते हुए देख सकते हैं.

कल रिलीज होगा ट्रेलर

फिल्म की रिलीज में एक महीने से भी कम समय बचा है। इसी बीच 17 जनवरी को स्टार कास्ट और निर्माताओं ने फिल्म से एक नया पोस्टर जारी किया और यह भी बताया कि ट्रेलर कल 18 जनवरी को रिलीज होगा। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के नए पोस्टर में बेहद शाहिद और कृति रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “सिर्फ एक दिन में इस असंभव प्रेम कहानी की झलक लेकर आपके पास आ रहे हैं। ट्रेलर कल रिलीज होगा। #TeriBaatonMeinAisaUljhJiya इस वैलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में, 9 फरवरी 2024 ।”

गाने में दोनों दिख रहे बेहद हॉट

बीते शुक्रवार को मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना ‘लाल पीली अखियां’ रिलीज किया था, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन की जबरदस्त केमिस्ट्री देखी गई थी। इतना ही नहीं दोनों का शानदार डांस भी देखने को मिला था। गाने में ब्लू साड़ी में कृति सेनन बेहद खूबसूरत दिखीं। ये गाना पार्टी सॉन्ग की लिस्ट में शामिल हो सकता है। इसे रोमी और तनिष्क ने मिलकर गाया है। इसके अलावा शेख जानी बाशा ने कोरियोग्राफी की है।

क्या है फिल्म की कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति सेनन फिल्म में एक रोबोट का किरदार निभाएंगी और शाहिद एक वैज्ञानिक की भूमिका में होंगे। उन्हें रोबोट से प्यार हो जाता है। अब आगे क्या होगा ये कल ट्रेलर में पता चलेगा। इस फिल्म की एक और खास बात है कि इसमें एक्टर धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे।

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

16 minutes ago

बृजभूषण को बरी करने के खिलाफ जंग जारी! महिला पहलवानों की अपील पर टली सुनवाई, अब 28 अक्टूबर को फैसला

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…

16 minutes ago

20 हजार जवान, बंद शराब दुकानें! जानिए 10 अक्टूबर को क्यों छावनी में तब्दील हुई दिल्ली?

Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…

40 minutes ago

शादी के बाद इस समाज में बदल जाती है परंपरा, दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा जाता है ससुराल!

Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…

41 minutes ago

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

1 hour ago